1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना ने लाइबेरिया के जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया

भारतीय नौसेना ने लाइबेरिया के जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2017 08:13 pm IST,  Updated : May 17, 2017 08:13 pm IST

अदन की खाड़ी में डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज शारदा ने लाइबेरिया के व्यापारिक जहाज लॉर्ड माउंटबेटन को समुद्री डाकुओं से बचा लिया है।

Indian Navy- India TV Hindi
Indian Navy

नई दिल्ली: अदन की खाड़ी में डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज शारदा ने लाइबेरिया के व्यापारिक जहाज लॉर्ड माउंटबेटन को समुद्री डाकुओं से बचा लिया है। समुद्री गश्ती जहाज आईएनएस शारदा छह अप्रैल से अदन की खाड़ी में तैनात है। नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, 16 मई को भारतीय जहाज को लाइबेरिया के जहाज लार्ड माउंटबेटन से स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4.45 बजे एक संदेश प्राप्त हुआ। माउंटबेटन ने सूचित किया कि दो संदिग्ध नौकाएं और 7-8 छोटी नौकाओं ने डकैती का प्रयास किया है। 

आईएनएस शारदा शाम लगभग सात बजे निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचा गया था और पोत के आसपास के इलाके में दो बड़ी नौकाओं और आठ छोटी नौकाओं को देख लिया। उनमें से तीन नौकाएं तेज गति से भागने में कामयाब रहीं। आईएनएस शारदा के विशेष बलों की इकाई मारकोस के एक दल ने एक सशस्त्र हेलीकॉप्टर की मदद से वहां मौजूद नौकाओं की जांच की। भारतीय नौसेना ने कहा, "बड़ी नौका से मछली आदि पकड़ने के कुछ भी सामान नहीं मिला है। एक उच्च तीव्रता की एकेएम राइफल के साथ ही कारतूसों से भरी एक मैग्जीन वहां मौजूद एक नौका से पाई गई।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत