1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कावेरी पर लड़ाई हुई तो भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगी: उमा भारती

कावेरी पर लड़ाई हुई तो भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगी: उमा भारती

 Written By: PTI
 Published : Sep 29, 2016 08:11 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 08:12 pm IST

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर कावेरी के मसले पर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच शांति बहाल नहीं होती है तो वे दोनों राज्यों की सीमा पर भूख हड़ताल शुरू कर सकती हैं।

Uma Bhart- India TV Hindi
Uma Bhart

नई दिल्ली: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर कावेरी के मसले पर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच शांति बहाल नहीं होती है तो वे दोनों राज्यों की सीमा पर भूख हड़ताल शुरू कर सकती हैं। उमा भारती ने दोनों राज्यों के बीच चल रहे कावेरी विवाद के समाधान के लिए बैठक बुलाई थी। तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सहमति नहीं बन पाने के चलते यह बैठक बेनतीजा खत्म हुई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि उन्होंने दोनों राज्यों से शांति सुनिश्चित करने और एक दूसरे के लोगों का ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने कावेरी नदी के पानी को लेकर बेंगलुरू, मैसूर और मांड्या सहित दोनों राज्यों में तनावपूर्ण स्थिति का जिक्र किया। 

उमा भारती ने विश्वास जताया कि कावेरी पर दोनों राज्यों लोगों की भावनाओं और उनकी जरूरतों का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी दोनों राज्य किसी भी तरह की जरूरत महसूस करेंगे केंद्र उनकी पूरी मदद करने के लिए तैयार है। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुलाई गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत