1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 07:16 pm IST,  Updated : May 21, 2016 07:17 pm IST

राष्ट्रीय खबरें- IS पर राजनाथ ने कहा, ‘देश बचाने के लिए हर कदम उठा रही है सरकार’ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए जरूरी सभी कदम उठा

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

IS पर राजनाथ ने कहा, ‘देश बचाने के लिए हर कदम उठा रही है सरकार’

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए जरूरी सभी कदम उठा रही है और सभी धर्मों और जातियों के लोग अपनी पूरी ताकत के साथ आतंकवादी ताकतों से लड़ेंगे। आगे पढ़ें

मैरीकॉम का रियो जाने का सपना टूटा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारी

पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज यहां चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट गयी। आगे पढ़ें

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, सुकृति गुप्ता ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली के अशोक विहार के मोंटफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। सुकृति को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। दूसरी टॉपर रही कुरुक्षेत्र की पलक गोयल जिन्हें 500 में से 496 नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर रही करनाल की सौम्या उप्पल जिन्हें 495 रन मिले हैं। 88.05% छात्राएं और 78.5% छात्र पास हुए हैं। टोटल पास परसेंटेज 83.05 % रहा है। आगे पढ़ें

ISIS में शामिल मुंबई के जिहादी ने दी भारत को धमकी

आतंकी संगठन ISIS ने भारत को धमकी देते हुए 22 मिनट का वीडियो जारी किया है। 20 मई पहला ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ISIS की तरफ से भारत या साउथ एशिया के देशों को धमकी दी गई है। आगे पढ़ें

बांग्लादेश से लगती सीमा दो साल में सील हो जाएगी: सोनोवाल

असम के भावी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सनिवार को कहा कि घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए बांग्लादेश से लगती सीमा को दो साल के अंदर सील कर दिया जाएगा। आगे पढ़ें

आसमान से बरस रहा कहर, राजस्थान में पारा 50 डिग्री पहुंचा

राजस्थान के फलौदी में शुक्रवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू गया वहीं गुजरात के कई जगहों में अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आयी जबकि देश के पूर्वी तट से लगे इलाकों में रोआनू के प्रभाव से बारिश हुयी और पारा गिर गया। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

EgyptAir: क्रैश होने से पहले प्लेन की कैबिन से धुआं उठने की रिपोर्ट

बीते गुरूवार पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मिस्र के सशस्त्रबलों ने बीते शुक्रवार को एक बयान में 'इजिप्ट एयर' के लापता विमान का मलबा तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया से 290 किलोमीटर दूर उत्तर में मिलने की पुष्टि की। आगे पढ़ें

बंदूक-समर्थक लॉबी से ट्रंप ने कहा, बंदूक मुक्त क्षेत्रों से दिलाएंगे मुक्ति

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो देश को बंदूक मुक्त क्षेत्रों से निजात दिलाएंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRA) में लोगों को संबोधित करते समय ट्रंप ने कहा कि बंदूक-मुक्त क्षेत्र। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया

बजट एयरलाइंस स्‍पाइसजेट, इंडिगो और एयर एशिया इंडिया द्वारा सस्‍ते हवाई टिकटों की पेशकश के बाद सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया (Air India) ने भी सीमित अवधि के लिए सुपर सेल स्‍कीम लॉन्‍च की है। आगे पढ़ें

रेलवे ने प्रीमियम ट्रेन के अनिवार्य खानपान शुल्‍क को बनाया सरल, चार ट्रेनों में इसे बनाया वैकल्पिक

ट्रेन में अनिवार्य कैटरिंग सर्विसेस को वैकल्पिक बनाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए रेल मंत्रालय ने चार प्रीमियम ट्रेन में इसे प्रायोगिक आधार पर शुरू करने का फैसला किया है। यह प्रोजेक्‍ट पायलेट आधार पर 45 दिन के लिए चलाया जाएगा। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

अपनी शादी की खबर 'ट्वीट' कर के बता दूंगा: सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि जब वह शादी का फैसला ले लेंगे तो सबको ट्वीट कर जानकारी दे देंगे। आगे पढ़ें

सलमान की शादी के सवाल पर महिला पत्रकारों से सोहेल ने क्यों की बदसलूकी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर की शादी खबरें पिछले काफी दिनों से मीडिया में आ रही है। यह खबर आज कल पूरी फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। आगे पढ़ें

रितिक और टाइगर से किस मामले में पीछे हैं सलमान खान, जानिए

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अभिनय से दुनियाभर के लोगों को अपना दिवाना बनाया है। सलमान बखूबी जानते हैं कि वह अपने फैंस को किस तरह से खुश रख सकते हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से BCCI अध्यक्ष बनने को तैयार

अनुराग ठाकुर कल यहां होने वाली बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) में सर्वसम्मति से बोर्ड का अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। वह शंशाक मनोहर की जगह लेंगे जिन्होंने आईसीसी प्रमुख के पद के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया था। आगे पढ़ें

अब खुला राज़, कपिल को कोलकाता टेस्ट से सिलेक्टर्स ने नहीं गावस्कर ने किया था बाहर

टाइम्स आफ इंडिया में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार में सुनील गावस्कर के हवाले से जो यह कहा गया कि 1984 की क्रिकेट सीरीज के दौरान कोलकाता टेस्ट के लिए कपिल को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का था, बिल्कुल गलत है। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत