नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व जज मार्कंडेय काटजू को शुक्रवार को अवमानना नोटिस जारी किया। अदालत ने उनसे पूछा कि एक ब्लॉग में न्यायाधीशों की निंदा करने के मामले में उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस प्रफुल्ल सी. पंत और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पीठ ने नोटिस जारी किया। नोटिस जारी होने के वक्त काटजू अदालत में मौजूद थे।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
अदालत ने एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को ब्लॉग की प्रति दिखाई। रोहतगी ने कहा कि ब्लॉग के विशिष्ट अंश 'असंयमित' हैं लेकिन इनसे अवमानना का मामला नहीं बनता।
पीठ ने काटजू को जवाब के लिए आठ हफ्ते का समय दिया। पीठ ने कहा कि काटजू ने ब्लॉग में फैसले की नहीं, न्यायाधीशों की आलोचना की है।