1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 बाहरी मजदूरों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 बाहरी मजदूरों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 12, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 06:13 am IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया है और उन्हें गोली मार दी है। मजदूरों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल चला रहे ऑपरेशन Image Source : FILE

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियानों के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला अनंतनाग के राख-मोमिन एरिया का है। यहां आतंकियों ने 2 बाहरी मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजदूरों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है और सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 

हालही में शोपियां में हुई थी मुठभेड़

हालही में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया था, जिसके बाद आतंकियों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी भी मारा गया था। 

कुलगाम-शोपियां में एक्टिव था मारा गया आतंकी कामरान 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को मारा गया आतंकी कामरान भाई उर्फ हनीस था। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया था, ‘‘मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश के कामरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी एक्टिव था। तलाशी अभियान अभी जारी है।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत