1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानहानि मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल अपील दाखिल करेंगे राहुल गांधी

मानहानि मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल अपील दाखिल करेंगे राहुल गांधी

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Shashi Rai
 Published : Apr 02, 2023 11:04 am IST,  Updated : Apr 02, 2023 11:19 am IST

मानहानि मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल राहुल गांधी अपील दाखिल करेंगे। राहुल गांधी खुद कल सूरत जाएंगे और सूरत की सेशंस कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : PTI फाइल फोटो

मानहानि मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल राहुल गांधी अपील दाखिल करेंगे। राहुल गांधी खुद कल सूरत जाएंगे और सूरत की सेशंस कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे अपील। कांग्रेस की लीगल टीम ने अपील तैयार कर ली है। मानहानि मामले में दोष पर रोक की मांग भी करेंगे। दोष पर रोक लगने के बाद ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो सकेगी। 

23 मार्च, 2023 को कोर्ट ने सुनाई थी सजा

दरअसल, 23 मार्च 2023 को सूरत के सेशन कोर्ट ने मानहानि से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी माना और 2 साल की सजा सुना दी। उसके बाद अगले दिन 24 मार्च को लेकसभा सचिवालय ने इस फैसले को आधार बनाकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर थी। 

मोदी' सरनेम को लेकर की थी टिप्पणी

उन्हें साल 2019 के एक मानहानि मामले में सूरत की अदालत ने दोषी ठहराया था। राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की एक रैली में पीएम 'मोदी' के सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दो साल की  सजा सुनाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत