1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Redmi का मोबाइल फटा... फोन के साथ सो रही महिला की मौत, शाओमी कर रही मामले की जांच

Redmi का मोबाइल फटा... फोन के साथ सो रही महिला की मौत, शाओमी कर रही मामले की जांच

 Published : Sep 11, 2022 10:51 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 06:39 am IST

ऐसे तो फोन फटने की कई घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन किसी घटना में किसी की मौत हो जाए ऐसे मामले कम ही सुनने को मिलते हैं। हालांकि, अब एक खबर दिल्ली एनसीआर से आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रेडमी का फोन फटने एक महिला की मौत हो गई है।

redmi 6a smartphone exploded- India TV Hindi
redmi 6a smartphone exploded Image Source : TWITTER

Highlights

  • रेडमी का 6A मोबाइल फटा
  • फोन के साथ सो रही महिला की मौत
  • शाओमी कर रही मामले की जांच

ऐसे तो फोन फटने की कई घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन किसी घटना में किसी की मौत हो जाए ऐसे मामले कम ही सुनने को मिलते हैं। हालांकि, अब एक खबर दिल्ली एनसीआर से आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रेडमी का फोन फटने (Redmi 6A Smartphone Exploded) एक महिला की मौत हो गई है। दरअसल, एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सोते समय बिस्तर पर रेडमी 6ए स्मार्टफोन में विस्फोट होने से उसकी आंटी की मौत हो गई। वहीं, कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच करने की बात कही है।

यूट्यूबर, जिसे एमडी टॉक वाईटी के नाम से जाना जाता है, ने ब्लास्ट हुए फोन के साथ-साथ बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी आंटी का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि कथित बैटरी विस्फोट ने उसके रिश्तेदार को मार डाला जो दिल्ली-एनसीआर में रह रही थी।

ट्वीटर पर क्या लिखा

यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कल रात में मेरी आंटी की मौत हो गई, वह रेडमी 6 ए का उपयोग कर रही थीं, वह सो रही थीं और उन्होंने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए के पास रखा था और कुछ देर बाद उनका फोन ब्लास्ट हो गया। यह हमारे लिए एक बुरा समय है। सपोर्ट करना ब्रांड की जिम्मेदारी है।"

कंपनी जांच कर रही है

शाओमी ने ट्वीट में जवाब दिया कि कंपनी प्रभावित परिवार तक पहुंचने और स्थिति की जांच करने के लिए काम कर रही है। कंपनी ने लिखा, "शाओमी इंडिया के लिए ग्राहक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम प्रभावित परिवार से संपर्क करने और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।" हरियाणा के यूट्यूबर ने आगे पोस्ट किया कि मृतका का बेटा भारतीय सेना में सेवारत है और परिवार बहुत ही सादा जीवन जीता है।

यूट्यूबर ने एक ट्वीट में कहा, "उनका परिवार सिंपल है, उनका बेटा भारतीय सेना में है। वह अपने फोन का प्रयोग केवल फोन करने और यूट्यूब देखने के लिए करती थीं। अब यदि ब्रांड अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदारी ना लें, अगर किसी परिवार को न्याय के लिए पड़े तो क्या फायदा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत