1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘मन की बात’ के बाद अब PM मोदी ‘जन की बात’ के जरिए लेंगे जनता की राय

‘मन की बात’ के बाद अब PM मोदी ‘जन की बात’ के जरिए लेंगे जनता की राय

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2017 07:57 pm IST,  Updated : May 22, 2017 07:58 pm IST

मन की बात के जरिये जनता तक पहुंच बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब जन की बात के जरिये सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों के जरिये लोगों की राय प्राप्त करेंगे।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: मन की बात के जरिये जनता तक पहुंच बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब जन की बात के जरिये सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों के जरिये लोगों की राय प्राप्त करेंगे।

जन की बात भाजपा के 20 दिनों के कार्यक्रमों का हिस्सा होगी जो मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर 26 मई से शुरू होगा। इसी दिन साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण किया था।

इस दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री उन राज्यों में जायेंगे जहां प्रतिद्वन्द्वी दलों की सरकारें हैं। इस संदर्भ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार जा रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक और ओडिशा जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने आज कहा कि मोदी समेत भाजपा के 450 नेता, मंत्रिपरिषद के सदस्य, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य पदाधिकारी अपने अपने गृह राज्यों के बाहर 900 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जो 26 मई से 15 जून के बीच आयोजित किये जायेंगे।

मोदी इस संदर्भ में 26 मई को गुवाहाटी से कई कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत