1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने टीआरएस से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में नहीं है लोकतंत्र

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने टीआरएस से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में नहीं है लोकतंत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 02:02 pm IST

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र और कुछ अन्य स्थानीय नेताओं ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)से इस्तीफा दे दिया है।

तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने टीआरएस से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में नहीं है लोकतंत्र - India TV Hindi
तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने टीआरएस से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी में नहीं है लोकतंत्र  Image Source : ANI/TWITTER

हैदराबाद: तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र और कुछ अन्य स्थानीय नेताओं ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)से इस्तीफा दे दिया है। एटेला राजेंद्र ने कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म हो चुकी है इसलिए आज 19 साल पार्टी में काम करने के बाद इस्तीफा दिया। उनकी मांग थी कि आप इस्तीफा देकर बात करें। मैं 6 बार जीतकर आया हूं। लोगों की राय लेकर क्या करना है इसके बारे में बताउंगा। 

उन्होंने कहा कि मुझपर लगाए गए आरोप गलत हैं। मेरी मांग और निवदेन है कि सीबीआई से जांच करा लें। अगर कुछ भी गलत होगा तो जो भी सजा मिलेगी मैं उसके लिए तैयार हूं। वहीं बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि मैं चर्चा करके ही निर्णय लूंगा।

राजेंद्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सम्पर्क में हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने भगवा दल के शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की है। राजेंद्र उन कुछ वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जो दो दशक पहले पार्टी के गठन के बाद से टीआरएस के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर के मंत्रिमंडल में कोई भी मंत्री स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकता, सब कुछ मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है। राजेंद्र ने कहा कि कई नेता मेरे साथ पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत