1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, लंबे समय से कर रहे थे शराब माफिया का विरोध

बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, लंबे समय से कर रहे थे शराब माफिया का विरोध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 12:37 pm IST

25 वर्ष के युनाव नेता साहेब यादव की नृशंस हत्या में शराब तस्करों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

JDU leader Saheb Yadav shot dead, JDU leader, Saheb Yadav shot dead, JDU leader shot dead- India TV Hindi
बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, लंबे समय से कर रहे थे शराब माफिया का विरोध | India TV Representational

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में जनता दल युनाइटेड के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टस् के मुताबिक, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने सत्ताधारी JDU के नेता साहेब यादव को गोलियों से भून डाला। 25 वर्ष के युनाव नेता साहेब यादव की नृशंस हत्या में शराब तस्करों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जाता है कि साहेब शौच के लिए गांव के बाहर नदी किनारे गए थे, तभी उनको गोली मार दी गई।

पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, रूपबांध गांव निवासी साहेब यादव गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने गांव से बाहर शौच के लिए एक नदी किनारे गए थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि साहेब यादव के सिर के पास गोली मारी गई। साहेब यादव कुछ ही दिन पहले युवा अपनी बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी के जिला सचिव बनाए गए थे।

जगदीशपुर के थाना प्रभारी ईश्वरानंद लाल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, JDU नेता लंबे समय से अपने इलाके में शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे। इस कारण वह शराब माफिया के निशाने पर थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हत्या के पीछे शराब तस्करों का हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत