1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: मां के लगातार बीमार रहने से परेशान व्यक्ति ने किया उसका मर्डर

महाराष्ट्र: मां के लगातार बीमार रहने से परेशान व्यक्ति ने किया उसका मर्डर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 01:22 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय मां के लगातार बीमार रहने से परेशान होकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय मां के लगातार बीमार रहने से परेशान होकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस निरीक्षक राकेश पगाड़े ने सोमवार को बताया कि यह घटना तारापुर कस्बे में रविवार को हुई जब आरोपी जयप्रकाश ढीबी (30) ने अपनी मां चंद्रावती पर लोहे की छड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी।

उसकी मां उस वक्त रसोईघर में थी। उन्होंने बताया कि चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के छोटे बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां हमेशा बीमार रहती थी। वह इससे परेशान हो गया था और इसलिए उसने मां को ‘मुक्ति’ दिलाने के लिए उसकी हत्या कर दी।”

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत