1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: दुग्ध उत्पादकों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए शेट्टी से बातचीत करेंगे गिरीश महाजन

महाराष्ट्र: दुग्ध उत्पादकों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए शेट्टी से बातचीत करेंगे गिरीश महाजन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2018 08:30 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 08:30 am IST

स्वाभिमानी पक्ष के सांसद राजू शेट्टी ने आज रात कहा कि वह महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।

Maharashtra Girish Mahajan will talk to Shetty to end the...- India TV Hindi
Maharashtra Girish Mahajan will talk to Shetty to end the agitation of milk producers

मुंबई: स्वाभिमानी पक्ष के सांसद राजू शेट्टी ने आज रात कहा कि वह महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। सरकार के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाजन को शेट्टी से मिलने को कहा है ताकि आंदोलन खत्म कराया जा सके। (मिदनापुर: ममता समर्थकों की गुंडागर्दी, पीएम मोदी का भाषण सुनने की दी सजा )

दूध की खरीद के लिये अधिक कीमतों की मांग को लेकर यह आंदोलन सोमवार को शुरू हुआ था। गुजरात सीमा के नजदीक दहानु में डेरा डाले शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें महाजन से बातचीत का न्योता मिला है।

शेट्टी ने कहा , ‘‘ मैं उनसे आज रात मिलूंगा , लेकिन मेरी मांगें बदली नहीं हैं। मैं दूध की खरीद की कीमत में प्रति लीटर पांच रुपये की वृद्धि चाहता हूं और मैं इससे पीछे नहीं हटने जा रहा हूं। ’’ शेट्टी की पार्टी ने कल राज्यभर में आंदोलन का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने किसानों से सड़कों को अवरुद्ध करने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत