1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय

कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 08:47 pm IST

अफजाल अंसारी की कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। इससे पहले भी इन दोनों दलों का विलय हुआ था लेकिन बाद में इसे समाजवादी पार्टी ने रद्द कर दिया था

Mukhtar ansari- India TV Hindi
Mukhtar ansari

लखनऊ: अफजाल अंसारी की कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। इससे पहले भी इन दोनों दलों का विलय हुआ था लेकिन बाद में इसे समाजवादी पार्टी ने रद्द कर दिया था क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विलय पर आपत्ति जताई थी।

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इसके बाद से ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तकरार बढ़ गई थी। शिवपाल यादव की मौजूदगी में दोनों दलों के विलय का ऐलान हुआ था। शिवपाल यादव इस विलय को रद्द करने के फैसले से काफी नाराज हुए थे। इसके बाद से चाचा-भतीजा के बीच के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव आए।

इस बार पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की हरी झंडी मिलने के बाद कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत