1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RJD ने नागरिकता कानून के विरोध में JDU के कार्यालय के सामने किया हवन

RJD ने नागरिकता कानून के विरोध में JDU के कार्यालय के सामने किया हवन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 01:30 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने नए नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को यहां जदयू कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

RJD actvists perform a hawan outside the JD-U office during...- India TV Hindi
RJD actvists perform a hawan outside the JD-U office during a protest against the the Nitish-government of Bihar over Citizenship Amendment Bill and gangrape incident, in Patna

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने नए नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को यहां जदयू कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) भाजपा की सहयोगी पार्टी है, जिसने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था।

राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष कारी सोहेब ने कहा, "हमारा उद्देश्य नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 पर जदयू के रुख पर अपना विरोध दर्ज कराना है। हमने जद (यू) के संविधान की एक प्रति भी जला दी क्योंकि उसने धर्मनिरपेक्षता के अपने मूल सिद्धांत के साथ समझौता किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत