1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब किरीट सोमैया ने कहा ‘भाइयों और बहनों’ तो सुमित्रा महाजन ने किया ऐसा सवाल कि गूंजे ठहाके

जब किरीट सोमैया ने कहा ‘भाइयों और बहनों’ तो सुमित्रा महाजन ने किया ऐसा सवाल कि गूंजे ठहाके

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2017 08:17 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 08:18 pm IST

जब किरीट सोमैया सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे और कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे तो वह अचानक बोल बैठे, ‘बहनों और भाइयों...

kirit somaiya and sumitra mahajan- India TV Hindi
kirit somaiya and sumitra mahajan

नई दिल्ली: लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांग पर चर्चा के दौरान उस वक्त पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा जब भाजपा सदस्य असावधानी वश ‘भाइयों और बहनों’ बोल गए जिस पर सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सवाल किया कि क्या आप अब भी गुजरात में हैं।

दरअसल, वर्ष 2017-18 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग के दूसरे बैच पर चर्चा में भाग लेते हुए जब किरीट सोमैया सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे और कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे तो वह अचानक बोल बैठे, ‘बहनों और भाइयों’।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सवाल किया कि ‘किरीट जी आप अब भी गुजरात में हैं क्या?’ सुमित्रा महाजन की टिप्पणी के साथ ही समूचा सदन कुछ पल के लिए ठहाकों से गूंज उठा। उनका इशारा हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव से था जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार देखने को मिला था।

सोमैया के भाषण के दौरान उस वक्त भी हल्का-फुल्का पल देखने को मिला जब उन्होंने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ वाले कांग्रेस के कथन को लेकर कहा कि कांग्रेस अब गब्बर सिंह की अंदाज में पूछ रही है कि अब कितने राज्यों में उसकी सरकार बची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत