1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की खूब तारीफ की, कहा- दोनों हाथ में लड्डू, जानें और क्या-क्या बोले

पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की खूब तारीफ की, कहा- दोनों हाथ में लड्डू, जानें और क्या-क्या बोले

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 12, 2023 12:34 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 03:05 pm IST

प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक आपाधापी के बावजूद अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में शामिल हुए वे मुझपर बहुत भरोसा करते हैं।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : एएनआई

नयी दिल्ली:  जहां एक ओर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच समय-समय पर जुबानी जंग की खबरें आती रहती हैं वहीं पीएम मोदी ने आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। मौका था राजस्थान को मिलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरीझंडी दिखाने का। इस समारोह में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। वहीं राजस्थान से इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक आपाधापी के बावजूद अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में शामिल हुए, वे मुझपर बहुत भरोसा करते हैं।

गहलोत जी का विशेष आभार -पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- 'मैं विशेष रूप से गहलोत जी का आभार व्यक्त करता हूं। राजनीतिक आपाधापी और तमाम तरह के संकटों से गुजरने के बावजूद विकास के काम के लिए समय निकाल कर आए, रेलवे कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इसलिए मैं उनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं।'

आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा-'गहलोत जी आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है। आपके रेल मंत्री राजस्थान के हैं और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं।आपके दोनों हाथ में लड्डू हैं। जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था अबतक नहीं हो पाया.. लेकिन आपका मुझपर इतना भरोसा है कि आज वो काम भी आपने मेरे सामने रखे हैं। आपका यह विश्वास यही मेरी  मित्रता की बड़ी ताकत है। एक मित्र के रूप में आप जो भरोसा रखते हैं इसके लिए मैं आपका बहुत आभार व्यक्त करता हूं।'

ये भी पढ़ें-

MSC बैंक घोटाला: ED की चार्जशीट में अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं, राउत बोले- इसका मतलब साफ है...

अतीक अहमद के खिलाफ ED की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत