1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अब फ़र्रुख़ाबाद का नाम बदलेगी योगी सरकार ? बीजेपी सांसद ने सीएम को लिखी चिट्ठी

अब फ़र्रुख़ाबाद का नाम बदलेगी योगी सरकार ? बीजेपी सांसद ने सीएम को लिखी चिट्ठी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 11:30 am IST,  Updated : Apr 01, 2022 11:54 am IST

फ़र्रुख़ाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने फ़र्रूख़ाबाद का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है।

Yogi Adityanath,CM,UP- India TV Hindi
Yogi Adityanath,CM,UP Image Source : FILE

Highlights

  • फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग
  • यह इलाका प्राचीन काल में पांचाल क्षेत्र कहलाता था

विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बन गई है। इस बीच जहां अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई ने फिर से जोड़ पकड़ लिया है वहीं प्रदेश में शहरों के नाम बदलने की मांग भी एक बार फिर से उठने लगी है। फ़र्रुख़ाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने फ़र्रूख़ाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में उन्होंने इस इलाके के महत्व का वर्णन करते हुए लिखा है कि यह इलाका प्राचीन काल में पांचाल क्षेत्र कहलाता था। यह शहर पांचाल की राजधानी हुआ करती थी। कालांतर में बौद्ध और जैन धर्म का केंद्र भी रहा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर श्रृषभ देव ने यहां अपना पहला उपदेश दिया था। 

बीजेपी एमपी मुकेश राजपूत ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मुगल शासन फर्रुखशियर ने 1714 में भारत की पौराणिक संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक नगर का नाम अपने नाम के आधार पर बदलकर फर्रुखाबाद कर दिया था। मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र जनपद का नाम बदलकर पांचालनगर/अपराकशी किया जाए। 

BJP MP Mukesh Rajput's Letter
Image Source : INDIA TVBJP MP Mukesh Rajput's Letter

 

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत