1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जामताड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर, जानें पूरा समीकरण

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जामताड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर, जानें पूरा समीकरण

 Published : Oct 22, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 06:18 pm IST

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: राज्य की जामताड़ा विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इस बार भी जामताड़ी में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर होने वाली है। जानें इस सीट का पूरा समीकरण।

जामताड़ा विधानसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
जामताड़ा विधानसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और जेएमएम, कांग्रेस व राजद के महागठबंधन के बीच होने वाला है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस चुनाव में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र को हॉट सीट का दर्जा दिया गया है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं जामताड़ा सीट का पूरा सियासी समीकरण।

किसके बीच है टक्कर?

जामताड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। वहीं, महागठबंधन की ओर से ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है। भाजपा ने जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट दिया है तो वहीं, कांग्रेस ने डा. इरफान अंसारी को मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सीता सोरेन को दुमका सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि, JMM के नलिन सोरेन से हार गई थीं।

क्या है जामताड़ा का चुनावी इतिहास?

साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इरफान अंसारी ने जामताड़ा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इरफान अंसारी ने भाजपा के बीरेंद्र मंडल को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। साल 2014 में भी इस सीट पर इरफान अंसारी को ही जीत मिली थी। इससे पहले साल 2009 में विष्‍णु प्रसाद भैया ने जेएमएम के टिकट पर और 2005 भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था।

क्या है जामताड़ा का सियासी समीकरण?

जामताड़ा विधानसभा सीट झारखंड के 81 सीटों में से एक है और ये अनारक्षित है। जामताड़ा जिले में स्थित ये सीट दुमका संसदीय सीट के तहत आती है। इस सीट पर आदिवासी वोटर्स निर्णायक माने जाते हैं। जामताड़ा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 20 हजार से ज्यादा, अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या 75 हजार से ज्यादा और मुस्लिम वोटर्स की संख्या 83 हजार से ज्यादा है। इस सीट पर 80 फीसदी से अधिक मतदाता ग्रामीण हैं।

 

कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी। राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जामताड़ा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 20 नवंबर 2024 को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: बोरियो सीट पर होती रही है कांटे की टक्कर, जानें इस बार क्यों बदले समीकरण

झारखंड चुनाव 2024: क्या 'बोकारो' से जीत की हैट्रिक लगाएंगे बीजेपी के बिरंची नारायण? जानिए सीट का चुनावी इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।