1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. CA छात्रों को मिला राहुल गांधी का साथ, बोले- रिवॉल्यूशन के लिए सभी राजनीतिक दल करें समर्थन

CA छात्रों को मिला राहुल गांधी का साथ, बोले- रिवॉल्यूशन के लिए सभी राजनीतिक दल करें समर्थन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2019 03:16 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 03:16 pm IST

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं

Rahul Gandhi Rallies Support for CA Students Protesting for...- India TV Hindi
Rahul Gandhi Rallies Support for CA Students Protesting for Re-evaluation

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीए की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे लाखों छात्रों का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि इन छात्रों की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इनका साथ देना चाहिए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी खबरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियां हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए। मालूम हो कि मूल्यांकन में कथित तौर पर गलती को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने 23 सितंबर को दिल्ली स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

कॉमर्स के शिक्षक दिनकर आचार्य और सीए के छात्र संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र लोग कैंपेन चला रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन