1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रहना चाहते हैं सनबर्न से दूर तो धूप में निकलते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

रहना चाहते हैं सनबर्न से दूर तो धूप में निकलते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 04:44 pm IST,  Updated : May 18, 2018 04:44 pm IST

गर्मियों में तेज धूप में रहने से त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग हो जाती है, ऐसे में इससे बचने के लिए त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर इंस्टा के एमडी (त्वचारोग विशेषज्ञ) पुनीत मदान और सौंदर्य विशेषज्ञ आकृति कोचर ने सनबर्न से त्वचा को सुरक्षित रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं

sun tanning- India TV Hindi
sun tanning Image Source : PTI

नई दिल्ली: गर्मियों में तेज धूप में रहने से त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग हो जाती है, ऐसे में इससे बचने के लिए त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर इंस्टा के एमडी (त्वचारोग विशेषज्ञ) पुनीत मदान और सौंदर्य विशेषज्ञ आकृति कोचर ने सनबर्न से त्वचा को सुरक्षित रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इस दौरान तेज धूप होती है, अगर संभव हो तो इस दौरान किसी गतिविधि से बचने की कोशिश करें, लेकिन अगर जरूरी काम है तो जितना संभव हो सके छाए में रहे या छतरी लेकर निकलें। 

हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलें। बाहर निकलने से कम से कम 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं और हर दो-तीन घंटे पर इसे लगाने की कोशिश करें। त्वचा के अनुसार सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) 15 या इससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं। 

असमान में बादल छाए रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूले क्योंकि सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणें बादलों के पार से भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और सनबर्न दे सकती हैं। होठों, कानों, स्कैल्प और पैरों को नजरअंदाज न करें। शरीर के इन अंगों की देखभाल को आम तौर पर हम अनदेखा कर देते हैं।

आजकल एसपीएफ युक्त लिप बाम आ रहे हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। पैरों को जूते या मोजे से ढककर रखें, जबकि सिर और कानों को आप स्कार्फ से ढक सकती हैं। अपने पैरों और कानों पर भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें। समुद्र तट या बीच पर मौजूद होने पर या पानी में होने पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं क्योंकि पानी में होने पर तेज धूप के संपर्क में आकर सनबर्न होने की संभावना बढ़ जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल