1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रहना चाहते हैं सनबर्न से दूर तो धूप में निकलते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

रहना चाहते हैं सनबर्न से दूर तो धूप में निकलते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 04:44 pm IST,  Updated : May 18, 2018 04:44 pm IST

गर्मियों में तेज धूप में रहने से त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग हो जाती है, ऐसे में इससे बचने के लिए त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर इंस्टा के एमडी (त्वचारोग विशेषज्ञ) पुनीत मदान और सौंदर्य विशेषज्ञ आकृति कोचर ने सनबर्न से त्वचा को सुरक्षित रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं

summer problem
summer problem

गर्मियों में बाहर से घर आने के बाद सन बर्न से बचने के लिए कूलिंग लोशन या नारियल तेल सन बर्न वाले हिस्से पर लगाएं। सनबर्न वाले हिस्से पर एलोवेरा लगाना भी लाभकारी होता है। यह टैन हटाने और स्ट्रेच मार्क कम करने में भी मददगार साबित होता है। विटामिन युक्त आहार का सेवन करें। विटामिन डी युक्त आहार जैसे फर्मेटेड कॉड लीवर ऑयल शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति को संतुलित रखते हैं और सन बर्न के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल