1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्तनपान कराने से 10 गुना कम होते है मां को हार्ट अटैक आने के चांसेस: स्टडी

स्तनपान कराने से 10 गुना कम होते है मां को हार्ट अटैक आने के चांसेस: स्टडी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2017 08:05 am IST,  Updated : Jun 23, 2017 08:05 am IST

एक नए शोध में पता चला है कि स्तनपान महिलाओं में दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। नए शोध के मुताबिक, जो महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनमें हृदयाघात व स्ट्रोक का जोखिम 10 गुना तक कम हो जाता है।

baby- India TV Hindi
baby

हेल्थ डेस्क:  बच्चे के लिए मां का दूध अमृत समान होता है, इससे बच्चे को पोषण के साथ रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। हालांकि स्तनपान केवल बच्चे के लिए नहीं, बल्कि मां के लिए भी फायदेमंद होता है। (भूलकर भी खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक)

एक नए शोध में पता चला है कि स्तनपान महिलाओं में दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। नए शोध के मुताबिक, जो महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनमें हृदयाघात व स्ट्रोक का जोखिम 10 गुना तक कम हो जाता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड की शोधार्थी सैनी पीटर्स ने कहा, "स्तनपान से मां को स्वास्थ्य लाभ गर्भावस्था के बाद मां के चयापचय के तेजी से ठीक होने से समझा जा सकता है।"

पीटर्स ने कहा, "गर्भावस्था के दौरान एक महिला के चयापचय में नाटकीय रूप से बदलाव आता है, क्योंकि वह अपने बच्चे के विकास के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने के लिए वसा एकत्र करती है। इसलिए प्रसव के बाद स्तनपान उस एकत्र वसा को तेजी से और पूरी तरह से समाप्त करने में मदद करता है।" (1 घरेलू उपाय और सिर्फ 2 दिन में पाएं पुराने से पुराने घाव से निजात)

यह शोध 'जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल