1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वर्ल्ड हार्ट डे 2015: जानिए, हार्ट अटैक के लक्षण और बचने के उपाय

वर्ल्ड हार्ट डे 2015: जानिए, हार्ट अटैक के लक्षण और बचने के उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2015 02:22 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 04:54 pm IST

नई दिल्ली: दिल हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है और कोई भी चीज इसे  आसानी से नुकसान पहुंचा सकती है। जब कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव महसूस करता है तो व्यक्ति का दिल सबसे

india TV

क्या है हार्ट अटैक
दिल तक खून पहुंचाने वाली किसी एक या एक से अधिक धमनियों में जमे वसा के थक्के के कारण रुकावट आ जाती है। थक्के के कारण खून का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। खून नहीं मिलने से दिल की मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसी कारण हार्ट अटैक होता है।

लक्षण

हार्ट अटैक के निम्न लक्षण है-

  • चेस्ट के बीच में या बाईं ओर दर्द होना है। यह दर्द अचानक या रुक-रुककर हो सकता है या फिर यह दर्द आपको गर्दन, जबड़े, कंधे और कमर में हो सकता है।
  • उनींदापन, सीने में जलन महसूस होना।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट होना।
  • उबकाई, उल्टी या पसीना आना।
  • असामान्य रूप से थकान होना।
  • हार्ट बीट तेज हो जाना और सांस आने में दिक्कत जैसी शिकायतें हो जाती हैं।
  • लगातार कई महीनों तक चेस्ट पेन की शिकायत रहना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण है।

ये भी पढें- दिल की बीमारियों से होती है शहरी महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल