1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात के वक्त इन चीजों का भूल से भी सेवन न करें नही तो...

रात के वक्त इन चीजों का भूल से भी सेवन न करें नही तो...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 02:35 pm IST

खाद्य पदार्थों के सेवन का समय काफी हद तक आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। फल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, लेकिन फलों को रात में खाने से बचना चाहिए। रात में फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है।

eating- India TV Hindi
eating

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों के सेवन का समय काफी हद तक आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। फल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, लेकिन फलों को रात में खाने से बचना चाहिए। रात में फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है। ऐसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें रात में खाने से परहेज करना चाहिए, बता रही हैं सीनियर डाइटिशियन डॉ. हिमांशी शर्मा।

केला- इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम  और फाइबर होता है। लंच में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। केले का सेवन प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है। त्वचा में निखार लाता है, लेकिन रात में सोने से ठीक पहले केला खाते हैं, तो आपको बलगम और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सेब- सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है। सुबह सेब खाने से इसमें मौजूद पेक्टिन नामक तत्व अद्भुत रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रखता है। रात में सेब खाने से शरीर में पेक्टिन आसानी से नहीं पच पाता है।

आलू- यह स्टार्च, विटामिन सी एवं बी-6, फाइबर, मैग्नीशियम आदि का अच्छा स्रोत होता है। सुबह के समय आलू का सेवन आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। यदि आप रात में आलू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल