1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 फरवरी 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए शानदार होगा रविवार

राशिफल 11 फरवरी 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए शानदार होगा रविवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2018 11:20 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 03:17 pm IST

11 फरवरी का रविवार हर किसी के लिए खास होगा। इस दिन आप अपने परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। इसके साथ ही शुभ योग लगने के कारण नौकरी, बिजनेस में सफलता और धन लाभ मिलने के आसार है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 11 february 2018 sunday- India TV Hindi
rashifal 11 february 2018 sunday Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी भी कहते हैं। साथ ही आज रविवार का दिन है। रविवार, यानी रवि का दिन, यानी भगवान सूर्यदेव का दिन। इसके साथ ही रविवार को बहुत ही शुभ योग लग रहा है। 11 फरवरी को  सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 06:39 से रात 10:59 तक रहेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस, नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ-साथ धनलाभ मिलेगा। परिवार के साथ आज अपना टाइम व्यतीत कर सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे।  आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। आज ऑफिस में सभी से अपनी बात मनवा सकते है। सीनियर्स आपकी राय पर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स देगें। इस राशि के बिजनेसमैन्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के योग नजर आ रहे हैं। उधार के लेन-देन से बचें।

वृष राशि
संगीत के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। संगीत के क्षेत्र में कोई विशेष सफलता हासिल होगी। विवाहित लोगों के जीवनसाथी का व्यवहार प्यार भरा रहेगा। हालांकि आज बिना कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगें। स्टूडेंटस के लिए दिन अच्छा साबित होगा।  शाम को माइंड फ्रेश करने के लिए किसी दोस्त के घर जा सकते हैं या फिर फोन पर उनसे बात हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल