1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: तवा में यूं झट से बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, खाते ही बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

Recipe: तवा में यूं झट से बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, खाते ही बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 01:41 pm IST

अगर आप बच्चों को नए-नए तरीके से पिज्जा बनाकर खुश करना चाहते हैं तो इस बार ट्राई करें ब्रेड पिज्जा। जाने बनाने की सिंपल विधि।  

ब्रेड पिज्जा रेसिपी- India TV Hindi
ब्रेड पिज्जा रेसिपी Image Source : INSTAGRAM/FOODBYKHUSHI

बच्चों को पिज्जा खाना बहुत ही ज्यादा पंसद होता है। बच्चे क्या युवा भी बड़े चाव से इसे खाना पसंद करते हैं। अगर आप बच्चों को नए-नए तरीके से पिज्जा बनाकर खुश करना चाहते हैं तो इस बार ट्राई करें ब्रेड पिज्जा। जो बहुत ही कम समय पर बनकर तैयार हो जाता है। इसके साथ ही इसे बच्चे भी बिना ना किए झट से खा लेंगे। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा। 

ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 ब्रेड के किनारे कटे हुए
  • थोड़े उबले हुए स्वीट कार्न
  • आधा कप कचा हुआ शिमला मिर्च
  • एक बारीक कटा हुआ टमाटर 
  • एक बारीक कटा हुआ  प्याज
  • कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज
  • थोड़ा सा मक्खन
  • स्वादानुसार नमक
  • पिज्जा या टमैटो सॉस
  • थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर

ऐसे बनाएं ब्रेड पिज्जा

सबसे पहले ब्रेड में थोड़ा सा बटर लगाए। इसके बाद उसके ऊपर पिज्जा या टमैटो कैचप अच्छी तरह से लगा लें। इसके ऊपर थोड़ी सी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज,  स्वीट कॉर्न, नमक और काली मिर्च डाल दें। इसके बाद मोजरेला चीज डाल दें।  अब तवा को धीमी आंच में गर्म करे। इसके बाद इसमें बटर डालें और इसके गर्म हो जाने के बाद ब्रेड का स्लाइस रख दें। बिल्कुल धीमी आंच कर दें।  अब इसके ऊपर एक ढक्कन 4-5 मिनट के लिए बंद कर दें। जब आपका शिमला मिर्च मुलायम हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। आपका ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार है। 

ये भी पढ़ें

Recipe: स्टफ्ड पराठे या फिर कचोरी के साथ खाएं ये तीखी चटपटी दही और मिर्च की चटनी, फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

Recipe: कुछ खाना है इंस्टेंट और क्रिस्पी तो बनाएं ये बूंदी फ्राई सब्जी, 5 से 8 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

Recipe: स्टफ्ड पराठे या फिर कचोरी के साथ खाएं ये तीखी चटपटी दही और मिर्च की चटनी, फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर

Recipe: इस वीकेंड बनाएं ठेले वाली चटपटी चाट मटर, घर बैठे-बैठे मिल जाएगा स्ट्रीट फूड का मजा

Recipe: ब्रेकफास्ट में यूं बनाएं हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल का चीला, ये रहा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल