1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर फटाफट बनाएं नारियल की चटनी, ये रहा बनाने का आसान तरीका

Recipe: घर पर फटाफट बनाएं नारियल की चटनी, ये रहा बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 09:01 pm IST

नारियल की चटनी को इडली, डोसा, वड़ा आदि के साथ खाई जाती है। यह 15-20 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाती हैं। तो फिर देर किस बात की अपने फेवरेट स्नैक्स के साथ लें नारियल की चटनी का मजा।

Recipe: घर पर फटाफट बनाएं नारियल की चटनी, ये रही बनाने का आसान तरीका- India TV Hindi
Recipe: घर पर फटाफट बनाएं नारियल की चटनी, ये रही बनाने का आसान तरीका Image Source : INSTAGRAM/DEEPSEA7476

 खासतौर पर नारियल की चटनी साउथ इंडिया में हर रेसिपी के साथ खाना पसंद करते हैं। इसके बिना खाना अधूरा माना जाता है। लेकिन इसे अब नार्थ इंडिया के लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।  नारियल की चटनी को इडली, डोसा, वड़ा आदि के साथ खाई जाती है। यह 15-20 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाती हैं। तो फिर देर किस बात की अपने फेवरेट स्नैक्स के साथ लें नारियल की चटनी का मजा। 

नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 3-4 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • थोड़ी सी कटी हुई अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच इमली का पल्प
  • 1 चम्मच नारियल का तेल (खाने वाला)

Recipe: शाम की चाय की चुस्की के साथ खाएं ये सूजी वड़ा, बनाने में लगेंगे चंद मिनट

ऐसे बनाएं नारियल की चटनी

सबसे पहले ग्राइंडर में नारियल, हरी मिर्च, अदरक, नमक और इमली का पल्प डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी नारियल की चटनी बनकर तैयार है। 

Recipe: बच्चों और बड़ों को घर पर बनाकर खिलाएं गेहूं के आटे की ये मैकरॉनी, सेहत और स्वाद दोनों में दमदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल