1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: 6 महीने तक नहीं खराब होंगे अंडे, इन तरीकों से बिना फ्रिज के आसानी से करें स्टोर

Kitchen Hacks: 6 महीने तक नहीं खराब होंगे अंडे, इन तरीकों से बिना फ्रिज के आसानी से करें स्टोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 11, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 01:12 pm IST

गर्मियों में अंडे सस्ते मिलते हैं, लेकिन सर्दियों में इनके दाम बढ़ जाते हैं। इसलिए कई लोग इन्हें स्टोर करके रखते हैं, लेकिन सही से स्टोर नहीं करने पर ये खराब हो जाते हैं।

Kitchen Hacks in hindi how to store eggs for 6 months eggs store karne ka tarika- India TV Hindi
Kitchen Hacks: 6 महीने तक नहीं खराब होंगे अंडे, इन तरीकों से बिना फ्रिज के आसानी से करें स्टोर   Image Source : PIXABAY.COM

अंडों का इस्तेमाल कई तरीकों से होता है। बालों को सिल्की करने के लिए जड़ों में अंडा लगाने से लेकर जिम जा रहे लोगों के प्रोटीन का काम करने तक, अंडा हर जगह यूज होता है। लोग सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे का ऑमलेट, हाफ फ्राई बनाते हैं। कई लोग उबला अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडे की सब्जी बनती है। हेल्थ के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होता है। लोग स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि अंडे के छिलकों का भी कई तरीके से यूज होता है। 

यही वजह है कि लोग मार्केट से दर्जनों अंडे ले आते हैं। वैसे तो अंडे कई दिनों तक सही रहते हैं, लेकिन अगर उन्हें ठीक से स्टोर न किया जाए तो कुछ दिनों बाद ये अंदर से खराब हो जाते हैं। इनमें से गंदी सी महक आने लगती है। उबालने पर ये काले दिखाई देते हैं। हम आपको अंडों को स्टोर करने का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ये करीब 3-4 महीने तक पूरी तरह से सही रहेंगे। इसके लिए आपको फ्रिज की भी जरूरत नहीं है। 

Kitchen Hacks: पनीर को 2-3 दिन नहीं, बल्कि 1 हफ्ते तक करें स्टोर, बना रहेगा ताजा, जानिए आसान तरीका

अंडे को स्टोर करने का सबसे पहला तरीका आपको बताते हैं। आपको दो चीजों की जरूरत होगी। पहला अंडे और दूसरा बेबी या मिनरल ऑयल। सबसे पहले अंडे को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। आपको अंडों को रगड़ना नहीं है। अंडों को पानी से भरे बर्तन में डाल दीजिए। इसके बाद हल्के हाथ से इन्हें साफ कर दीजिए। इसके बाद सूती कपड़े से एक-एक करके हल्के हाथ से अंडों को पोंछ दीजिए। इसके बाद इन्हें प्रिजर्व करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ पर ऑयल ले लीजिए। इन्हें हाथों पर फैला दीजिए और इसके बाद एक-एक अंडे के ऊपर तेल को अच्छी तरह से लगा दीजिए। फिर अंडों को ट्रेन में रखते दीजिए। अंडा रखने का तरीका ये होता है कि पतला वाला हिस्सा नीचे की तरफ रहेगा। फिर दूसरी ट्रे से इन्हें ढक दीजिए। आपको इस ट्रे को फ्रिज में नहीं, लेकिन किसी ठंडी जगह पर रखना है। (यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि जो अंडे पानी में डालने पर ऊपर आ जाएं, वो खराब हैं, इसलिए उन्हें अलग कर दें। जो अंडे चिटक गए हैं या फिर उनमें हल्की दरार आ गई है, उन्हें भी अलग ही रखिए)।

Kitchen Hacks in hindi how to store eggs for 6 months eggs store karne ka tarika
Image Source : PIXABAY.COMKitchen Hacks: 6 महीने तक नहीं खराब होंगे अंडे, इन तरीकों से बिना फ्रिज के आसानी से करें स्टोर  

गर्मियों में अंडे सस्ते मिलते हैं, लेकिन सर्दियों में इनके दाम बढ़ जाते हैं। इसलिए इन्हें स्टोर करना जरूरी है। अंडों को स्टोर करने का दूसरा तरीका भी है, जिससे आप करीब 6 महीने तक इन्हें स्टोर कर सकते हैं। सबसे पहले अंडों को एक बर्तन में पानी से साफ कर लीजिए और इन्हें कपड़े से पोंछ लीजिए। अब किसी बॉक्स में नमक डाल दीजिए और उन पर अंडे रखिए। फिर उन पर नमक डाल दीजिए, ताकि वो पूरी तरह से छिप जाएं। इसी प्रोसेस को आपको बार-बार दोहराना है। इस बॉक्स को आप किसी भी हवादार जगह पर रख सकते हैं। एक और उपाय है, जिससे आप अंडों को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। सबसे पहले अंडों को साफ कर लीजिए। फिर हाथों पर वैसलीन लगा लीजिए। फिर अंडों पर चारो तरफ लगा दीजिए। फिर अंडों को ट्रे में रखकर किसी भी हवादार जगह पर रख दीजिए (यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि 15-15 दिन पर अंडों की डायरेक्शन बदल देंगे। यानि ऊपर से नीचे और फिर नीचे से ऊपर की तरफ पलट देंगे)।

आपको बता दें कि अंडों को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इसके कई कारण हैं:

  • ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। 
  • इनकी वजह से फ्रिज में रखीं दूसरी चीजें भी खराब हो जाती हैं।
  • कूलिंग से अंडे के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 
  • ये उबालने पर जल्दी टूट जाते हैं। 
  • इन्हें रूम टेम्प्रेचर पर ही रखिए। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल