1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में बनाएं बाजार जैसा मसाला मूंगफली, सर्दियों में चाय के साथ मजा लें इस देसी स्नैक्स का

घर में बनाएं बाजार जैसा मसाला मूंगफली, सर्दियों में चाय के साथ मजा लें इस देसी स्नैक्स का

 Published : Dec 27, 2023 11:30 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 11:30 am IST

मूंगफली मसाला खाना किसे नहीं पसंद। लोग इसे चाय के साथ या ड्रिंक्स के साथ भी लेते हैं। सर्दियों में तो आप इसे एक बार बनाकर रख लें तो लंबे समय तक इसका सेवन कर सकते हैं। तो, जानते हैं इसकी रेसिपी।

masala peanuts recipe- India TV Hindi
masala peanuts recipe Image Source : SOCIAL

सर्दियों में स्नैक्स का मतलब है चटपटा और गर्म नाश्ता जिसे आप चाय के साथ खा सकें। लेकिन, हर बार समय इतना नहीं होता है कि आप तुंरत कुछ बना लें।  ऐसे में अगर आप कुछ स्नैक्स बनाकर रख लें तो हर बार चाय के समय आसानी होगी। ऐसा ही एक देसी स्नैक्स है पीनट मसाला या जिसे कहते हैं मसाला मूंगफली। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही ज्यादा मेहनत लगती है। इसे आप तुरंत बना सकते हैं और लंबे समय तक खा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इस पीनट मसाला को बनाने की रेसिपी और इसे सही से स्टोर करने का तरीका।

मसाला मूंगफली कैसे बनाएं-Peanut masala recipe

मसाला मूंगफली बनाने के लिए मूंगफली को आपको चाहिए

-मूंगफली
-बेसन
-हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर
-चाट मसाला   
-काली मिर्च पाउडर
-नमक और काला नमक
-चावल का आटा

how to make masala peanuts
Image Source : SOCIALhow to make masala peanuts

Winter Recipes: घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रवा केसरी, फटाफट नोट करें रेसिपी

मसाला मूंगफली रेसिपी

मसाला मूंगफली बनाने के लिए पहले तो तो मूंगफली लें और इसमें बेसन मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा चावल का आटा, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिला लें। फिर इसमें चाट मसाला   और काली मिर्च पाउडर मिला लें। फिर नमक और काला नमक मिला लें। अब हल्का-हल्का पानी डालकर सबको अच्छी तरह से मिलाकर रख लें। फिर एक पैन लें और इसमें तेल डालें। इसके  बाद इसमें मूंगफली को डालें और अच्छी तरह से तल लें।

शकरकंद से बनाएं टेस्टी मालपुआ, सर्दियों में शरीर रहेगा गर्म और फैमिली रहेगी सेहतमंद

अब इस मूंगफली को और टेस्टी बनाना है तो इस पर थोड़ा सा चाट मसाला, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर धमनिया मिला लें। थोड़ा सा लइया मिला लें और फिर इसे खाएं।  अगर आप मसाला मूंगफली को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो कांच की बरनी लें और इसमें भरकर इसे रख दें। बस हवा लगने न दें नहीं तो इसका क्रंचीनेस कम हो जाएगा और इसका टेस्ट खराब हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल