1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP के दतिया में बड़ा हादसा, उफनती नदी में जा गिरा ट्रक, 10 लोगों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

MP के दतिया में बड़ा हादसा, उफनती नदी में जा गिरा ट्रक, 10 लोगों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

 Published : Jun 28, 2023 10:35 am IST,  Updated : Jun 28, 2023 10:45 am IST

ट्रक में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

datia road accident- India TV Hindi
ड्राइवर की लापरवाही से आयशर वाहन पलटा Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के दतिया में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है।  यहां एक बेकाबू आयशर ट्रक उफनती नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक में सवार 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग ट्रक में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, "दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई। फंसे लोगों को बचाया गया है। परिजनों से पूछताछ जारी है।"

गृहमंत्री ने बचाव कार्य तेजी से करने के दिए निर्देश
घटना के बाद से मौके पर बचाव कार्य चल रहा है और पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।