1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की तादाद 5,000 के पार, 255 की मौत

इंदौर में Coronavirus संक्रमितों की तादाद 5,000 के पार, 255 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 01:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 01:43 pm IST

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी से मरने वाले मरीजों की तादाद 4,998 से बढ़कर 5,043 पर पहुंच गयी।

Indore Coronavirus count crosses 5,000-mark- India TV Hindi
Indore Coronavirus count crosses 5,000-mark Image Source : PTI

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 45 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी से मरने वाले मरीजों की तादाद 4,998 से बढ़कर 5,043 पर पहुंच गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "हमें पिछले 24 घंटों के दौरान 1,392 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 45 नये मरीज मिले हैं।"

Related Stories

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 86 वर्षीय महिला समेत तीन और मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 255 पर पहुंच गयी है।

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि जिले में करीब 77 प्रतिशत के रिकवरी रेट के साथ अब तक 3,903 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच फीसद थी जो 2.75 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।