1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra: नवाब मलिक को जेल से बाहर निकाले के एवज में शख्स ने मांगे 3 करोड़, बेटे ने दर्ज की शिकायत

Maharashtra: नवाब मलिक को जेल से बाहर निकाले के एवज में शख्स ने मांगे 3 करोड़, बेटे ने दर्ज की शिकायत

 Edited By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Mar 17, 2022 11:34 am IST,  Updated : Mar 17, 2022 11:42 am IST

नवाब मलिक को जमानत दिलाने के बदले इम्तियाज ने तीन करोड़ रुपये की मांग बिटकॉइन के रूप में की थी। जिसके बाद आमिर मलिक ने इम्तियाज नाम के शख्स के खिलाफ विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Nawab Malik- India TV Hindi
Nawab Malik Image Source : PTI

Highlights

  • नवाब मलिक के बेटे आमिर ने दर्ज कराई शिकायत
  • नवाब को जमानत दिलाने के बदले 3 करोड़ की हुई मांग
  • तीन करोड़ रुपये की मांग बिटकॉइन के रूप में की थी

मुंबईः एनसीपी नेता नवाब मलिक के बेटे आमिर मलिक ने मुंबई के विनोबा भावे पुलिस स्टेशन में इम्तियाज नाम के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि नवाब मलिक इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उनपर कुर्ला में जमीन के लेन-देन को लेकर ईडी ने कार्रवाई की थी। इम्तियाज पर आरोप है कि उसने नवाब मलिक को जमानत दिलवाने की कोशिश कोशिश करेगा। इसके लिए उसने तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। 

नवाब मलिक को जमानत दिलाने के बदले इम्तियाज ने तीन करोड़ रुपये की मांग बिटकॉइन के रूप में की थी। जिसके बाद आमिर मलिक ने इम्तियाज नाम के शख्स के खिलाफ विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फोन कॉल दुबई से किया गया था। 

नवाब मलिक पर है ये आरोप

नवाब मलिक मनी लॉड्रिंग के आरोप में जेल में बंद हैं। उनपर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जमीन खरीदने का आरोप है। नवाव मलिक को बीते 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहबत गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। मुंबई की अदालत ने उन्हें बीते सात मार्च को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।