1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: सांगली में कोरोना को छुपाना बनी बड़ी लापरवाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

महाराष्ट्र: सांगली में कोरोना को छुपाना बनी बड़ी लापरवाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

 Reported By: Jayprakash Singh
 Published : May 22, 2021 09:27 am IST,  Updated : May 22, 2021 09:27 am IST

सांगली जिले के मिरज तहसील के टाकली गांव में एक रिश्तेदार द्वारा कोरोना बीमारी को छुपाने की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।

महाराष्ट्र: सांगली में कोरोना को छुपाना बनी बड़ी लापरवाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान (प्रति- India TV Hindi
महाराष्ट्र: सांगली में कोरोना को छुपाना बनी बड़ी लापरवाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/FILE

मुंबई: सांगली जिले के मिरज तहसील के टाकली गांव में एक रिश्तेदार द्वारा कोरोना बीमारी को छुपाने की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक टाकली गांव के किसान बाहुबली पाटिल,उनकी मां और चाचा की मौत उनके एक रिश्तेदार द्वारा कोरोना बीमारी को छुपाने की वजह से हो गई। 

दरअसल, बाहुबली पाटिल के एक रिश्तेदार की तबियत अचानक बिगड़ गई और  बाहुबली की मां उसे देखने के लिए गईं। तब तक किसी को नही पता था कि जिस रिश्तेदार को देखने वो जा रही हैं वो कोरोना पॉजिटिव हुआ है। इस रिश्तेदार की खैर-खबर लेकर जब किसान की मां घर आई तो कुछ दिनों में उन्हें खांसी बुखार शुरू हो गया। उनके साथ ही उनके देवर और बेटे बाहुबली,उनकी बहू और 2 बच्चों में भी कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हो गए।

शुरुआत में माइल्ड सिम्पटम होने के कारण पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी बाहुबली और उनके घर के सभी सदस्यों ने घर में ही अपना इलाज जारी रखा। लेकिन 18 मई को बाहुबली की मां की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें कोल्हापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 19 मई को उनकी मौत हो गई। इसके बाद बाहुबली के चाचा की भी मौत हो गई और 2 दिन बाद बाहुबली की भी मौत हो गई। अभी भी घर में 2 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।