1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटा, 71.84 के स्‍तर पर हुआ बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटा, 71.84 के स्‍तर पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 18, 2019 07:42 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 07:42 pm IST

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 71.78 पर बंद हुआ था।

Rupee pares morning gains; settles 6 paise down at 71.84 vs USD- India TV Hindi
Rupee pares morning gains; settles 6 paise down at 71.84 vs USD Image Source : RUPEE PARES MORNING GAINS

नई दिल्‍ली। विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया सोमवार को 6 पैसे की गिरावट के साथ 71.84 पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में रुपए में तेजी दर्ज की गई थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में सुबह की तेजी नदारद होने से विदेशी विनिमय बाजार में निवेशक सतर्क हो गए थे। इससे रुपए को लेकर धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.67 पर खुला। बाद में 71.86 तक गिर गया था। अंत में यह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे टूटकर 71.84 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 71.78 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपए पर दबाव पड़ा। उधर, तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और अंत में 72.50 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,284.19 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 10.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,884.50 अंक पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा