BUSINESS NEWS I
-
पेट्रोल-डीजल: 16 दिन बाद दाम में पहली कटौती, पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता
16 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकतरफा तेजी के बाद आज बुधवार को पहली बार कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई हैं। हालांकि लगातार 16 दिन तक दाम जिस तरह से बढ़े हैं उसके सामने आज हुई कटौती नाम मात्र है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे सस्ता हुआ है।
बिज़नेस | May 30, 2018, 08:29 AM IST -
पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 15 रुपए सस्ता देख नेपाल बॉर्डर से खरीद रहे हैं लोग
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। पड़ौसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं, बॉर्डर के इलाकों में भारत से लोग नेपाल जाकर तेल खरीद रहे हैं और उसे ऊंचे भाव पर भारत में बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस तरह का मामला सामने आया है जहां लोग नेपाल जाकर डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए बॉर्डर पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए हैं
बिज़नेस | May 29, 2018, 02:31 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ आपकी गाड़ी का ही बजट नहीं बढ़ा रही हैं बल्कि जल्दी ही ये आपके घर के बजट को भी बिगाड़ सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले तेल, साबुन, मंजन, शैंपू और अन्य उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ी है जिससे वह अपने उत्पादों की कीमतों में 4-7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बिज़नेस | May 29, 2018, 10:39 AM IST -
SBI ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ
बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से कम टर्म डिपॉजिट को लेकर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सोमवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक साल से लेकर 3 साल तक के रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
बिज़नेस | May 29, 2018, 08:54 AM IST -
पेट्रोल और डीजल से आपको मिलेगा कमाने का मौका, एक्सचेंज पर खरीदने-बेचने को मिल सकती है मंजूरी!
अभी तक पेट्रोल और डीजल आपकी जेब पर बोझ ही बनते रहे हैं लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही आपको पेट्रोल और डीजल से कमाने का मौका भी मिल सकेगा। पेट्रोल-डीजल के भाव घटने पर आप अपनी जरूरत से कई गुना ज्यादा खरीद सकेंगे और भाव बढ़ने पर आसानी से बेच भी सकेंगे, मजे की बात ये कि इसके लिए आपको कहीं पेट्रोल और डीजल भरकर भी नहीं रखना होगा।
बिज़नेस | May 28, 2018, 04:51 PM IST
-
शेयर बाजार: मजबूत रुपए, मानसून की आहट और क्रूड ऑयल के घटे भाव से मिला सहारा, सेंसेक्स 35000 के ऊपर बंद
भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को ज्यादातर परिस्थियां अनुकूल हो गई जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। समय से पहले मानसून की आहट, रुपए में आई शानदार रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से शेयर बाजार को सहारा मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 240.61 प्वाइंट की शानदार बढ़त के साथ 35165.48 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10688.65 पर बंद होने में कामयाब हुआ।
बाजार | May 28, 2018, 04:00 PM IST -
पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल
ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है
बिज़नेस | May 28, 2018, 01:33 PM IST -
सेंसेक्स 35000 के पार, कच्चे तेल में गिरावट और मानसून की आहट से तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और मानसून के जल्द केरल पहुंचने की उम्मीद में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35000 के ऊपर पहुंच गया है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10650 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 144.09 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35068.99 और निफ्टी 45 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10650 पर कारोबार कर रहा है
बिज़नेस | May 28, 2018, 09:36 AM IST -
मर्सडीज का भारत में कार उत्पादन एक लाख के आंकड़े पर पहुंचा
लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सडीज बेंज का भारत में कुल उत्पादन एक लाख कार के आंकड़े को छू गया है। पुणे के पास चाकन स्थित संयंत्र से रविवार को ई - क्लास कार के बाहर आने के साथ ही कंपनी ने इस आंकड़े को पार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 24 साल पहले भारत में अपना उत्पादन शुरु किया था।
ऑटो | May 28, 2018, 08:43 AM IST -
पतंजलि ने रूचि सोया को खरीदने के लिए बोली 35 प्रतिशत बढ़ाकर 5806 करोड़ रुपए की
बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज बोझ तले दबी रुचि सोया के अधिग्रहण के लिये अपनी बोली राशि बढ़ा दी है। पतंजलि ने इस संबंध में अपनी संशोधित पेशकश को कर्जदाताओं की समिति को भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि पतंजलि की ओर से पेश की गई नई बोली अदाणी समूह की बोली से 30 प्रतिशत ऊंची है।
बिज़नेस | May 28, 2018, 08:55 AM IST
-
IPL Final के दिन Zomato ने शुरू किया ऑफर, 15 शहरों में हर ऑर्डर पर दे रहा है फ्लैट 40 डिस्काउंट
ऑनलाइन फूड डिलिवरी की सेवा मुहैया कराने वाले सर्विस प्रोवाइडर Zomato ने IPL Final को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर शुरू किया है जिसके तहत खाने के हर ऑर्डर पर फ्लैट 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर दिल्ली और मुंबई समेत देश के 15 शहरों में दिया जा रहा है
बिज़नेस | May 27, 2018, 07:01 PM IST -
CPSE में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को जल्द पदोन्नति दे सकती है कंपनी
केंद्रीय लोक उपक्रम (CPSE) अपने यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के लिए तेजी से पदोन्नति की नीति लागू कर सकते हैं। साथ ही लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अलग से एक अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश (सबैटिकल) नीति को भी लागू किया जा सकता है। सरकार ने इस संबंध में एक समिति गठित की है जो तीन महीने में इस संबंध में नीति की रुपरेखा तैयार करने के सुझाव देगी
बिज़नेस | May 27, 2018, 04:30 PM IST -
प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया अपने 4 साल का रिपोर्ट कार्ड, ये हैं मुख्य बातें
पीएम मोदी ने एक्सप्रेसवे के उदघाटन के मौके पर एक्सप्रेस वे से होने वाले फायदों के साथ उनके 4 साल के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे मे जानकारी भी दी, प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अपने रिपोर्ट कार्ड पर दी गई जानकारी की मुख्य बातें इस तरह से है
बिज़नेस | May 27, 2018, 01:45 PM IST -
मोदीराज में 4 साल के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम उतने नहीं बढ़े जितने पिछले 5 महीने में बढ़े
इस महीने प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता संभाले 4 साल हो गई है लेकिन 4 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतनी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है जितनी बढ़ोतरी पिछले 5 महीने के दौरान देखी गई है।
बिज़नेस | May 27, 2018, 11:43 AM IST -
नोटबंदी के पक्षधर रहे नीतीश कुमार ने बैंकों की भूमिका को लेकर उठाए सवाल
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने नोटबंदी के उपाय का उस समय भी समर्थन किया था जब वह राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे थे। नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बैंकों की बैठक में उन्होंने कहा कि मैंने नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन बैंकों ने नोटबंदी में जिस तरह की भूमिका निभाई उसकी वजह से लोगों को उतना फायदा नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिये था।
बिज़नेस | May 27, 2018, 10:39 AM IST
-
GST के तहत टैक्स चोरी का पहला मामला, 28 करोड़ चोरी में पिता-पुत्र गिरफ्तार
देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) व्यवस्था लागू होने के बाद इस व्यवस्था से टैक्स चुराने का पहला मामला सामने आया है। GST अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 करोड़ रुपए के टैक्स की चोरी में दिल्ली के शहादरा स्थित पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। शाहदरा के पिता और पुत्र की जोड़ी को को 22 मई को गिरफ्तार किया गया है।
बिज़नेस | May 24, 2018, 04:58 PM IST -
शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद
कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ
बाजार | May 24, 2018, 04:04 PM IST -
बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया
किसानों से गेहूं की भारी खरीद के बाद अब सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया जिससे विदेशी गेहूं महंगा हो जाएगा और देश में पैदा हुए गेहूं की मांग बढ़ सकती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जा रहा है, पहले आयात शुल्क 20 प्रतिशत था
बाजार | May 24, 2018, 11:48 AM IST -
बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट
अमेरिकी की तरफ से भारतीय स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने भी सख्त कदम उठाए हैं। भारत में बादाम और अखरोट का सबसे ज्यादा आयात अमेरिका से होता है और अब भारत सरकार ने बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है जिससे अमेरिका से भारत आने वाले इन उत्पादों पर ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी
बाजार | May 24, 2018, 09:59 AM IST -
शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा
बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 151 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34495 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वह 36.30 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10466.65 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | May 24, 2018, 09:33 AM IST