BUSINESS NEWS I
-
दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार
पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों को लेकर देशभर में हो रही सरकार की निंदा के बाद बुधवार को सरकार की तरफ से कहा गया कि इसको लेकर दीर्घकालीन समाधान तलाशा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आज गुरुवार को फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है
बिज़नेस | May 24, 2018, 09:08 AM IST -
टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी
देश की बड़ी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी को मार्च तिमाही में घाटा उठाना पड़ा है, हालांकि कंपनी की आय और राजस्व में जोरदार ग्रोथ हुई है।
बाजार | May 23, 2018, 05:05 PM IST -
सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की रिकवरी के बाद आज बुधवार को एक बार फिर से बिकवाली हावी हुई है और बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 306.33 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 34344.91 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.35 प्वाइंट घटकर 10430.35 पर बंद हुआ है।
बाजार | May 23, 2018, 04:07 PM IST -
2 दिन में SBI का बाजार मूल्य 22000 करोड़ रुपए बढ़ा, NPA में आई कमी से बैंक के शेयर में तेजी
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के फंसे हुए कर्ज में आई कमी की वजह से उसके शेयर में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है जिस वजह से बैंक के बाजार मूल्य में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2 दिन में SBI के शेयर में करीब 10 प्रतिशत का उछाल आया है जिस वजह से बैंक बाजार मूल्य लगभग 22000 करोड़ रुपए बढ़ चुका है
बाजार | May 23, 2018, 10:18 AM IST -
10 दिन में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.58 रुपए बढ़ा, आज सरकार दे सकती है बड़ी राहत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी की गई है, 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद 14 मई से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाना शुरू कर दिए थे और आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 2.51 रुपए से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में 2.26 रुपए से लेकर 2.58 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है
बिज़नेस | May 23, 2018, 10:19 AM IST
-
वेनेजुएला कच्चे तेल का भुगतान रुपये में लेने को तैयार, भारत को होगा फायदा
लगातार दबाव में चल रही भारतीय करेंसी रुपए के लिए अच्छी खबर है, दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करके उसका भुगतान भारतीय करेंसी रूपए में लेने को तैयार हो गया है। भारत में वेनेजुएला के राजदूत ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऐसा कर दोनों देशों को अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंध से बचाया जा सकेगा
बिज़नेस | May 23, 2018, 08:48 AM IST -
सवा 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला मुद्रा लोन, लोन पाने वालों में 73% महिलाएं और 55% SC-ST-OBC
देश में आंत्रप्रेन्योरसिप को बढ़ावा देने और ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए केंद्र सरकार ने 3 साल पहले जिस प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) की शुरुआत की थी उसके तहत मार्च 2018 के अंत तक 12.27 करोड़ लोगों को लोन दिया जा चुका है। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है
बिज़नेस | May 29, 2018, 10:42 AM IST -
SBI को इतिहास में सबसे बड़ा नुकसान, बैंक का ग्रोस NPA उसके बाजार मूल्य के बराबर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को मार्च तिमाही में भारी घाटे का सामना करना पड़ा है। बैंक की तरफ से मंगलवार को जारी किए गए मार्च तिमाही नतीजों के मुताबिक बैंक को 7718.17 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है, इससे पहले दिसंबर तिमाही में भी SBI को 2416.37 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा उठाना पड़ा था
बिज़नेस | May 22, 2018, 04:50 PM IST -
पुराने AC का एक्सचेंज करके नया AC खरीदने पर 47% डिस्काउंट, BSES ने शुरू की योजना
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नया एयर कंडिशनर (AC) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। दिल्ली में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनी BSES एक स्कीम लेकर आई है जिसके तहत नया AC खरीदते समय अगर पुराने AC को एक्सचेंज करते हैं तो नए AC पर 47 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। BSES का कहना है कि इस स्कीम का लाभ उठाकर उपभोक्ता बिजली के बिल पर सालभर में अधिकतम 7500 रुपए की बचत कर सकेंगे
फायदे की खबर | May 22, 2018, 12:16 PM IST -
उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 34750 के ऊपर
मंगलवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद एक बार फिर से नरमी हावी होती दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स करीब 63.48 प्वाइंट की नरमी के साथ 34552.65 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी करीब 18.90 प्वाइंट की नरमी के साथ 10497.80 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 22, 2018, 10:17 AM IST
-
नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नैशनल बैंक से कर्ज लेकर विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति जब्त की है, सोमवार को ED की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी की कुल 171 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने पंजाब नैशनल बैंक से 13400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है और उसे बिना चुकाए विदेश भाग गया है
बिज़नेस | May 22, 2018, 09:14 AM IST -
डीजल की कीमतों ने 74 रुपए प्रति लीटर का बनाया रिकॉर्ड, पेट्रोल नई ऊंचाई पर
पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से लगभग दूर हो चुके हैं, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तो डीजल का भाव 74 रुपए प्रति लीटर हो गया है जो देश की सभी राज्यों की राजधानियों में अबतक का सबसे अधिक भाव है
बिज़नेस | May 22, 2018, 12:35 PM IST -
पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की संभावना से तमिलनाडू ने किया इनकार
पेट्रोल और डीजल कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तमिलनाडु सरकार ने इन पर मूल्य वर्द्धित कर (VAT) में कटौती नहीं करने के संकेत दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है
बिज़नेस | May 21, 2018, 04:40 PM IST -
लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट, कर्नाटक नतीजों के बाद सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में एकतरफा गिरावट हावी है, चुनाव नतीजों के दिन सेंसेक्स 35543 और निफ्टी 10801 पर बंद हुआ, यानि कर्नाटक नतीजों से लेकर अबतक सेंसेक्स में 927 और निफ्टी 285 प्वाइंट की गिरावट आ चुकी है
बाजार | May 21, 2018, 03:53 PM IST -
नीरव मोदी घोटाले का असर: मूडीज ने पंजाब नैशनल बैंक की रेटिंग घटाई
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने नीरव मोदी घोटाले की वजह से पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की पूंजी पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए बैंक की रेटिंग घटा दी है। मूडीज ने इसके अलावा बैंक के आंतरिक नियंत्रण को भी कमजोर बताया है। हालांकि, एजेंसी ने बैंक के रेटिंग परिदृश्य को स्थिर रखा है जो यह दर्शाता है कि बैंक में हुई धोखाधड़ी के नकारात्मक प्रभाव को बहुत हद तक समाहित कर लिया गया है
बिज़नेस | May 21, 2018, 03:17 PM IST
-
कुल पैदा गेहूं का एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीदा, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा खरीद
देश में इस साल जितना गेहूं पैदा हुआ है उसका एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीद लिया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आयी है। सरकार ने इस साल (रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) देशभर में किसानों से जितनी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था, 21 मई तक उस लक्ष्य से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। देश के 3 प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में लक्ष्य से ज्यादा खरीद हुई है
बिज़नेस | May 21, 2018, 03:04 PM IST -
NCLT का भूषण स्टील की टाटा स्टील को बिक्री पर रोक से इनकार
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLT) ने कर्ज के बोझ से दबी भूषण स्टील के टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहण पर रोक से इनकार कर दिया है। भूषण स्टील इस समय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत है। NCLT की चेयरमैन न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की अगुवाई वाली पीठ ने टाटा स्टील , निपटान पेशेवरों तथा भूषण स्टील की ऋणदाताओं की समिति (COC) को कंपनी के प्रवर्तक नीरज सिंघल की याचिका पर नोटिस जारी किया है। सिंघल ने इस बिक्री को चुनौती दी है।
बिज़नेस | May 21, 2018, 01:50 PM IST -
टाटा और भूषण की डील से SBI को मिलेंगे 8830 करोड़ रुपए, अन्य सरकारी बैंकों को भी राहत
पिछले हफ्ते टाटा स्टील की कंपनी बामनीपाल स्टील लिमिटेड ने 36,400 करोड़ रुपये का भुगतान कर भूषण स्टील में जो 72.65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है उस डील से भारतीय स्टेट बैंक को 8830 करोड़ रुपए मिलेंगे। खुद SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। SBI ने भूषण स्टील को कुल 11619 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ था लेकिन SBI का यह कर्ज NPA घोषित हो गया था।
बिज़नेस | May 21, 2018, 10:44 AM IST -
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार गिरने के बाद पहली बार खुले शेयर बाजार में आज तेजी, सेंसेक्स 34900 के पार
कर्नाटक में शनिवार को बीएस येदियुरप्पा की सरकार गिरने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि आज सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी देखी जा रही है
बाजार | May 21, 2018, 09:46 AM IST -
गोदरेज के फ्रिज और वाशिंग मशीन हो सकते हैं महंगे, अगले महीने कंपनी बढ़ा सकती है दाम
गोदरेज समूह की टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी गोदरेज ए प्लायंसेज जून से फ्रिज और वाशिंग मशीन की कीमतों में 2-3 प्रतिशत वृद्धि कर सकती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गोदरेज के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि जून से कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है
बिज़नेस | May 21, 2018, 09:04 AM IST