1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News In Hind

BUSINESS NEWS IN HIND

  • अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

    अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

    अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है

    बिज़नेस | Jun 27, 2018, 01:01 PM IST
  • क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची

    क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची

    अमेरिका में पढ़ाई के लिए हर साल भारत के मुकाबले चीन से दोगुने से भी ज्यादा छात्र जाते हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया की बड़ी अमेरिकी कंपनियों में CEO ज्यादातर भारतीय बन रहे हैं न की चीन के लोग। चीन आजकल इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिकी कंपनियों में चीनियों मुकाबले ज्यादा भारतीय CEO क्यों बनते जा रहे हैं?

    बिज़नेस | Jun 21, 2018, 01:03 PM IST
  • मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा

    मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा

    भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।

    बिज़नेस | Jun 21, 2018, 10:33 AM IST
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दवा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव, लेकिन सेंसेक्स 35650 और निफ्टी 10800 के ऊपर

    आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है और दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजारों ने भी मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं, फिलहाल सेंसेक्स 103 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 के ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10802 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jun 21, 2018, 10:11 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: तेल कंपनियों ने घटाई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

    पेट्रोल-डीजल: तेल कंपनियों ने घटाई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठाव के बावजूद गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से कटौती की है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है जबकि डीजल की कीमतों में 10 पैसे से लेकर 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुरुवार को हुई कटौती के बाद मुंबई में अब पेट्रोल का दाम 84 रुपए के नीचे और डीजल का दाम 72 रुपए के नीचे आ गया है

    बिज़नेस | Jun 21, 2018, 09:16 AM IST
Advertisement
Advertisement
  • मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

    मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 के पार

    निचले स्तर पर खरीदारी और फार्मा शेयरों में मजबूती के दम पर बुधवार को बारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 126.36 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35413.10 पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 39.45 प्वाइंट बढ़कर 10749.90 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jun 20, 2018, 09:36 AM IST
  • RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उदारीकृत धन प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के तहत नियमों को कुछ और कड़ा किया है। इसके तहत अब देश से बाहर 25,000 डालर से भी कम के लेन-देन पर स्थायी खाता संख्या (PAN) का जिक्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना के तहत नाबालिग सहित किसी भी निवासी व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में चालू खाता या पूंजी खाते या दोनों में किसी भी अनुमति प्राप्त लेनदेन के लिये 2,50,000 डालर बिना किसी रोक-टोक के भेजने की अनुमति है

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 10:24 AM IST
  • सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर

    सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर

    दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंगलवार को आई भारी गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 261.52 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35286.74 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.40 प्वाइंट घटकर 10710.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35249.06 और निफ्टी ने 10701.20 का निचला स्तर छुआ है

    बाजार | Jun 19, 2018, 03:50 PM IST
  • SBI के ATM मशीन में घुसकर चूहों ने किए ‘दांत साफ’ कुतर डाले लाखों रुपए

    SBI के ATM मशीन में घुसकर चूहों ने किए ‘दांत साफ’ कुतर डाले लाखों रुपए

    अब ATM मशीन में रखा कैश भी सुरक्षित नहीं रह गया है, असम के तिनसुकिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ATM मशीन में रखे कैश को चूहों ने कुतर डाला है। तिनसुकिया के हिजुगुरी गुर्गों मोटर्स के सामने स्थित स्टेट बैंक (SBI) के ATM में चूहों ने लगभग 12 लाख 38 हजार रुपये का नोट को कुतरे जाने का मामला दर्ज हुआ है।

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 03:05 PM IST
  • चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी

    चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी

    चीन से अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर फिर से आयात शुल्क लगाने की धमकी दे डाली है, अमेरिका और चीन पहले एक दूसरे पर 50-50 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा चुके हैं और ट्रंप की नई धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और भी ज्यादा गहराने की आशंका है।

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 10:47 AM IST
Advertisement