NIFTY
-
शेयर बाजार में आया जलजला, सेंसेक्स 2,227 अंक लुढ़ककर बंद, निवेशकों के डूबे ₹16 लाख करोड़
आज के कारोबार में टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक अन्य बड़े पिछड़े हुए शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
बाजार | Apr 07, 2025, 04:52 PM IST -
शेयर बाजार में तबाही के बावजूद 10% तक चढ़े इन कंपनियों के शेयर, देखें लिस्ट
एनएसई के डेटा के मुताबिक, सोमवार को सुबह 10.03 बजे कुल 2678 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड चल रहा था, जिनमें से 2543 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और 37 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं था।
बाजार | Apr 07, 2025, 11:45 AM IST -
कोविड के बाद बाजार में सबसे बड़ी तबाही, सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का
आज की इस सुनामी में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में सारी 50 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
बाजार | Apr 07, 2025, 04:17 PM IST -
पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2,050 अंक लुढ़का, सेंसेक्स की इन 9 कंपनियों में निवेशकों के डूबे 2,94,170 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल एकमात्र कंपनी रही, जिसकी बाजार हैसियत बढ़ी है। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।
बाजार | Apr 06, 2025, 02:10 PM IST -
शेयर बाजार आज फिर लाल निशान में खुला, सेंसेक्स में 135 और निफ्टी में 60 अंकों की गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू की गई नई टैरिफ पॉलिसी से घबराए निवेशकों ने गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू कर दी थी। नतीजन, कल बीएसई सेंसेक्स 805.58 अंकों की गिरावट के साथ 75,811.86 अंकों पर और निफ्टी 182.05 अंकों के नुकसान के साथ 23,150.30 अंकों पर खुला था।
बाजार | Apr 04, 2025, 10:12 AM IST
-
टैरिफ लागू होते ही शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में 806 और निफ्टी 50 में 182 अंकों की भारी गिरावट
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 805.58 अंकों की गिरावट के साथ 75,811.86 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 182.05 अंकों के नुकसान के साथ 23,150.30 अंकों पर खुला।
बाजार | Apr 03, 2025, 09:34 AM IST -
Kalyan Jewellers के शेयरों में 10% की तूफानी तेजी, Titan में भी जोरदार उछाल
कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में बीते कुछ महीनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 794.60 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 337.00 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में बीते 3 महीने में 36.29 प्रतिशत और पिछले 6 महीनों में 33.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार | Apr 02, 2025, 02:48 PM IST -
मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला
1 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 353.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,165.70 अंकों पर बंद हुआ था।
बाजार | Apr 02, 2025, 09:31 AM IST -
शेयर बाजार में भयावह गिरावट, सेंसेक्स 1150 और निफ्टी 284 अंक टूटा
आज बीएसई सेंसेक्स 532.34 अंकों की गिरावट के साथ 76,882.58 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 178.25 अंकों की गिरावट के साथ 23,341.10 अंकों पर खुला।
बाजार | Apr 01, 2025, 11:12 AM IST -
Stock market आज ईद-उल-फित्र के दिन खुला है या बंद? जानें आप ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों पर कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजारों के साथ-साथ सोमवार को करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद है।
बाजार | Mar 31, 2025, 08:11 AM IST
-
FY2024-25 में निवेशकों की संपत्ति ₹25.90 लाख करोड़ बढ़ी, 5.10% चढ़ा सेंसेक्स
वित्त वर्ष 2024-25 में बीएसई सेंसेक्स में 3763.57 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। जबकि एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 1192.45 अंक (5.34 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की। इस वित्त वर्ष बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 25,90,546.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,12,87,646.50 करोड़ रुपये (4.82 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
बाजार | Mar 29, 2025, 08:04 AM IST -
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट
बाजार ने आज कारोबार में सपाट शुरुआत की थी। लेकिन थोड़ी देर ही बाद इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,766.70 अंकों के इंट्राडे हाई से लेकर 77,185.62 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा।
बाजार | Mar 28, 2025, 03:43 PM IST -
बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 318 और निफ्टी में 115 अंकों की उछाल
बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारी बढ़ने पर ये हरे निशान में आ गया था। गुरुवार को सेंसेक्स 728.69 अंकों की गिरावट के साथ 77,288.50 अंकों पर और निफ्टी 181.80 अंकों के बड़े नुकसान के साथ 23,486.85 अंकों पर बंद हुआ था।
बाजार | Mar 28, 2025, 03:17 PM IST -
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 729 और निफ्टी में 182 अंकों की भारी गिरावट
आज भारतीय शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी, जो करीब 11 बजे तक इसी तरह चलता रहा था। लेकिन 11 बजे के बाद बाजार में बिकवाली ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया, लिहाजा मार्केट में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,167.87 अंकों के इंट्राडे हाई से लेकर 77,194.22 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा।
बाजार | Mar 26, 2025, 03:41 PM IST -
जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच फ्लैट बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जबरदस्त गिरावट
आज शुरुआती कारोबार के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब सेंसेक्स अच्छे उछाल के साथ 78,296.28 अंकों पर और निफ्टी 23,869.60 अंकों पर पहुंच गया था। हालांकि, ये बढ़त ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह पाई और बिकवाली के दबाव में आकर गिरावट शुरू हो गई।
बाजार | Mar 25, 2025, 03:43 PM IST
-
शेयर मार्केट उछाल के साथ खुला, सेंसेक्स 360 अंक ऊपर, निफ्टी 23,750 के पार, ये स्टॉक्स चमके
निफ्टी पर एलएंडटी, टीसीएस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, ब्रिटानिया, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस नुकसान में रहे।
बाजार | Mar 25, 2025, 09:40 AM IST -
जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 23500 के पार, ये स्टॉक्स चमके
कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर एलएंडटी, पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि टाइटन कंपनी, ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम नुकसान में हैं।
बाजार | Mar 24, 2025, 11:10 AM IST -
लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 557 और निफ्टी में 160 अंकों का उछाल
बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी हावी होने पर ये हरे निशान में आ गया था। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों और निफ्टी 283.05 अंकों की बढ़त लेकर 23,190.65 अंकों पर बंद हुआ था।
बाजार | Mar 21, 2025, 03:46 PM IST -
Stock Market गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी भी सुस्त, चार दिनों की तेजी थमी
कारोबार की शुरुआत में आईटी इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट, मेटल इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि ऑटो, मीडिया, ऑयल एंड गैस, फार्मा में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
बाजार | Mar 21, 2025, 09:51 AM IST -
शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 899 और निफ्टी 283 अंकों की बढ़त के साथ बंद
बाजार ने आज बड़ी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 75,449.05 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंकों (0.32%) की बढ़त लेकर 22,907.60 अंकों पर बंद हुआ था।
बाजार | Mar 20, 2025, 03:43 PM IST