SHARE MARKET NEWS
-
शॉर्ट टर्म में शेयर बाजार में गिरावट की आशंका, 21,300 तक आ सकता है निफ्टी टूटकर
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और मिड-कैप और स्मॉल-कैप में हाई वैलुएशन के बीच बाजार में कमजोर प्रदर्शन दिखाई दे रहा है, जिससे निवेशकों का विश्वास कम हो रहा है।
बिज़नेस | Jan 21, 2024, 08:02 PM IST -
शेयर बाजार की बढ़िया शुरुआत, IT शेयरों में आई बड़ी तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स उछले
आईटी शेयरों में भारी तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह निफ्टी आईटी में 3.33 फीसदी की तेजी देखने को मिली। विप्रो 10 फीसदी से अधिक उछल गया है।
बाजार | Jan 15, 2024, 10:01 AM IST -
बीते हफ्ते मुकेश अंबानी की रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा, TCS और HDFC Bank को सबसे अधिक नुकसान
बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा था। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।
बाजार | Jan 07, 2024, 11:17 AM IST -
LIC ने शेयर बाजार में जमकर छापे नोट, 2023 में ₹2.3 लाख करोड़ कमाए, जानिए कितनी कंपनियों में लगा है पैसा
lic portfolio return : साल 2023 में एलआईसी को भारतीय शेयर बााजार से 2.28 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। देश की इस सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने भारत में लिस्टेड करीब 260 कंपनियों में निवेश किया हुआ है। साल 2023 में अब तक निफ्टी 50 ने 18 फीसदी रिटर्न दिया है।
बाजार | Dec 27, 2023, 06:23 PM IST -
Year Ender 2023: निफ्टी ने 2023 में 18% का रिटर्न दिया, मिडकैप और स्मॉलकैप ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
विभिन्न वैश्विक फर्मों द्वारा भारत की रेटिंग के साथ-साथ जीडीपी वृद्धि पूर्वानुमान में सुधार हुआ है, जिसके चलते बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट-कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर को पार कर गया है। मार्केट कैप के हिसाब से हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़कर एनएसई दुनिया का 7वां सबसे बड़ा एक्सचेंज बन गया है।
बाजार | Dec 22, 2023, 02:47 PM IST
-
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर 71 हजार के पार निकला, LIC के शेयर में बड़ा उछाल
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180.55 अंक चढ़कर 71,045.65 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 30.70 अंक की मजबूती के साथ 21,285.75अंक पर पहुंच गया है। बाजार में तेजी लौटने से सेंसेक्स एक बार फिर 71 हजार के पार निकल गया है।
बाजार | Dec 22, 2023, 10:42 AM IST -
Nifty नए साल में लगाएगा 10% का जंप, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया किन कंपनियों के शेयर बनेंगे रॉकेट
नए साल की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति घटकर 2.5 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। इससे रिजर्व बैंक अपना रुख बदलेगा और दरों में आधा प्रतिशत की कटौती करेगा।
बाजार | Dec 19, 2023, 06:10 PM IST -
जबरदस्त उछाल से 52 वीक हाई पर यस बैंक का शेयर, आगे भारी तेजी के संकेत, जानिए टार्गेट प्राइस
यस बैंक के शेयर में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में यह शेयर 23 रुपये के 52 वीक हाई लेवल पर पहुंच गया। इस शेयर ने 21 रुपये के लेवल पर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में तेजी के संकेत हैं।
बाजार | Dec 18, 2023, 12:29 PM IST -
Year Ender 2023: IPO बाजार के लिए धमाकेदार रहा यह साल, इस कंपनी ने दिया 500% से अधिक का रिटर्न
इस साल कुल 105 आईपीओ बाजार में आए। इनमें से 83 आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों को मुनाफा देकर गए। वहीं, 22 आईपीओ ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों को निराश किया। कुछ शेयर ऐसे भी रहे, जिनकी लिस्टिंग अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में अच्छा मुनाफा दिया।
बाजार | Dec 16, 2023, 12:53 PM IST -
शेयर बाजार में शानदार तेजी जारी, सेंसेक्स 70,800 के पार निकला, IT स्टॉक्स में बंपर उछाल
आज भी आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इन्फोसिस, टेकमहिंद्रा, विप्रो, टीसीएस जैसे हेवीवैट शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार में बंपर तेजी की बदौलत निवेशकों की खूब कमाई हो रही है।
बाजार | Dec 15, 2023, 11:30 AM IST
-
सोमवार से शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या आएगी गिरावट? स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले जान लें जवाब
शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.91 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 69,825.60 के अपने नए शिखर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी ने 21,000 का अहम मुकाम पार किया और शुक्रवार को कारोबार के दौरान 21,006.10 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।
बाजार | Dec 10, 2023, 05:06 PM IST -
विदेशी निवेशकों ने बनाया नया रिकॉर्ड, सिर्फ 6 दिन में स्टॉक मार्केट में 26,505 करोड़ निवेश किए, जानें वजह
इसके पहले अक्टूबर में एफपीआई ने 9,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त और सितंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 39,300 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
बाजार | Dec 10, 2023, 01:06 PM IST -
शेयर बाजार निवेशक हो जाएं सावधान! इस कारण स्टॉक मार्केट में कभी भी बड़ी गिरावट की संभावना
आपको बता दें कि बुधवार को निफ्टी लगातार सातवें सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट का कहना है कि राजनीतिक अनिश्चितता के कारण शुरुआत में सतर्क रहे एफपीआई पैसा लगा रहे हैं। हालांकि, छोटे निवेशकों को सर्तक रहने की जरूरत है।
बाजार | Dec 07, 2023, 12:57 PM IST -
वीकली एक्सपारी के दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 54 अंक टूटकर 20,882 पर खुला
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद वैश्विक स्तर पर दबाव कम होने से भी भारतीय बाजार में आकर्षण बढ़ा है। वहीं, अमेरिका में मंदी को लेकर जोखिम कम होने से आईटी क्षेत्र को गति मिली है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार में तेजी को बल मिल र
बाजार | Dec 07, 2023, 11:29 AM IST -
सेंसेक्स 1,384 अंक उछलकर 68,865 के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा, म्यूचुअल फंड निवेशक हैं तो जानें क्या करें?
एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में तेजी या गिरावट के वक्त एसआईपी को बंद नहीं करें। अपना एसआईपी चालू रखें। एसआईपी आपको लगातार छोटी राशि भी निवेश करने में मदद करता है। नियमित निवेश की यह लंबी अवधि में निवेश की औसत लागत को कम करने में फायदेमंद होता है।
फायदे की खबर | Dec 04, 2023, 03:53 PM IST
-
विदेशी निवेशकों ने भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए खोली तिजोरी, नवंबर में किए इतने हजार करोड़ के निवेश
आंकड़ों से पता चलता है कि बॉन्ड को लेकर नवंबर में ऋण बाजार ने 14,860 करोड़ रुपये आकर्षित किए। यह अक्टूबर, 2017 के बाद से यह सबसे अधिक निवेश था, जब 16,063 करोड़ रुपये आए थे। जेपी मॉर्गन के बाजार सरकारी बॉन्ड सूचकांक में भारतीय प्रतिभूतियों को शामिल करने से घरेलू बॉन्ड बाजारों में विदेशी कोषों की भागीदारी बढ़ी है।
बाजार | Dec 03, 2023, 02:31 PM IST -
बीजेपी की 3 राज्यों में दमदार जीत के बाद कल से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? यहां पढ़ें पूरा ब्योरा
पिछले हफ्ते बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में 1,511.15 अंक की उछाल रही जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 473.2 अंक चढ़ा था। शुक्रवार को निफ्टी 134.75 अंक चढ़कर 20,267.90 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
बाजार | Dec 03, 2023, 02:31 PM IST -
विदेशी निवेशकों के बीच फिर बढ़ा भारतीय शेयर बाजार का आकर्षण, नवंबर में निवेश किए इतने करोड़
अमेरिका में मुद्रास्फीति में उम्मीद से बेहतर गिरावट ने बाजार को यह मानने का विश्वास दिला दिया है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके परिणाम स्वरूप अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी से गिरावट आई है और 10-वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड प्रतिफल अक्टूबर मध्य में पांच प्रतिशत से घटकर अब 4.40 प्रतिशत हो गया।
बाजार | Nov 26, 2023, 03:44 PM IST -
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 187 अंक गिरा, बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली
आपको बता दें कि शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बाद में कारोबार उतार-चढ़ाव के बीच जारी रहा। कारोबार के दौरान एक समय बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 342.74 अंक गिरकर 65,639.74 पर आ गया। निफ्टी 97.75 अंक फिसलकर 19,667.45 पर रहा।
बाजार | Nov 17, 2023, 05:03 PM IST -
सोमवार से शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या लगेगा ब्रेक, जानें मार्केट एक्सपर्ट का क्या है कहना
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतक, स्थिर वृहद आर्थिक आंकड़े और घरेलू कंपनियों के बेहतर नतीजों से बाजार मजबूत हुआ है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में और बढ़ोतरी नहीं करने का संकेत तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
बाजार | Nov 05, 2023, 11:27 AM IST