1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. क्या राजस्थान BJP में सबकुछ नहीं है ठीक? विश्वास मत के दौरान गायब थे 4 विधायक, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

क्या राजस्थान BJP में सबकुछ नहीं है ठीक? विश्वास मत के दौरान गायब थे 4 विधायक, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:28 pm IST

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि व्हिप जारी करके पार्टी के विधायकों को उस दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया था लेकिन चार विधायक शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन स्थगित होने पर चले गए थे।

BJP asks its MLA to give clarification why they were not present in vidhan sabha while confidence mo- India TV Hindi
क्या राजस्थान BJP में सबकुछ नहीं है ठीक? विश्वास मत के दौरान गायब थे 4 विधायक, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण Image Source : PTI

जयपुर. राजस्थान भाजपा ने पिछले सप्ताह विधानसभा में सरकार के विश्वास मत पर बहस के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने वाले चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया है। पार्टी ने इन विधायकों को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बृहस्पतिवार को जयपुर बुलाया था।

पढ़ें- जानिए इमरान क्यों बोले.... हमें कश्मीर भी छोड़ना पड़ेगा

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि व्हिप जारी करके पार्टी के विधायकों को उस दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया था लेकिन चार विधायक शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन स्थगित होने पर चले गए थे। सदन की कार्रवाई बाद में जब एक बजे फिर शुरू हुई तो विधायक गोपी चंद मीणा, कैलाश मीणा, हरेंद्र निनामा व गौतम मीणा सदन में उपस्थित नहीं थे।

पढ़ें- रूस में विपक्ष के नेता को चाय में जहर देने का आरोप, कोमा की हालत में अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को पांचवें सत्र के पहले ही दिन विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। हालांकि अगर मतदान की नौबत आती तो सदन में भाजपा के केवल 68 विधायक ही होते।

पढ़ें- हिंदू वोटर तय करेंगे अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? ट्रंप और बाइडेन दोनों रिझाने में जुटे

कटारिया ने कहा, ‘‘मैंने विधायकों से बात की और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी उनसे बात करेंगे। हम उनके स्पष्टीकरण को हमें मिली जानकारी से मिलाएंगे और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।