Dussehra Upay: कल आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि कल दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। कल जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। कल अपना कोई खास काम करने से आपकी जीत सुनिश्चित होती है। कल दोपहर 1 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। इस बीच आप कोई भी कार्य करके अपनी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही अगर आप इस दिन इन बेहतरीन उपायों को आज़मायेंगे तो आपको कई तरह के फायदे होंगे।
संपादक की पसंद