Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. MahaShivratri Bhajan lyrics: भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी, नगर में जोगी आया, महाशिवरात्रि को खास बना देंगे शिव जी के ये लोकप्रिय भजन

MahaShivratri Bhajan lyrics: भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी, नगर में जोगी आया, महाशिवरात्रि को खास बना देंगे शिव जी के ये लोकप्रिय भजन

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse Published : Feb 15, 2026 06:37 am IST, Updated : Feb 15, 2026 06:37 am IST

Mahashivratri Shiv Bhajan (भगवान शिव के भजन): हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर पढ़िए भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित ये खूबसूरत भजन।

Shiv Bhajan- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY महाशिवरात्रि को खास बना देंगे शिव जी के ये लोकप्रिय भजन

Mahashivratri Shiv Bhajan (भगवान शिव के भजन): साल 2026 में 16 फरवरी, रविवार के दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिलती है। इस पावन पर्व पर हर कोई शिव भक्ति में डूबा नजर आता है। इस दिन व्रत-उपवास रखकर शिव-पार्वती जी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस शुभ दिन पर महादेव की एक झलक पाने के लिए देशभर के शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कई जगहों पर रात्रि भर जागरण भी होता है। इस दौरान शिव भजन और गीतों से मंदिर समेत गली-मोहल्लों और चौराहे भक्तिमय रहते हैं। दूर-दूर तक इन गीतों की गूंज सुनाई देती है। यहां हम आपके लिए लाएं हैं शिव जी के सुपरहिट भजन जो महाशिवरात्रि के त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देंगे।

महाशिवरात्रि भजन (Mahashivratri Bhajan)

आशुतोष शशांक शेखर

आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।।

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम सत्यम सुंदरा।।

निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधार अभयंकरा।।

शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशम्भरा।।

नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले, सदा शिव शिव संकरा।।

जगत पति अनुरकती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा।।

जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा।।

आशुतोष शशांक शेखर,चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,कोटि नमन दिगम्बरा ।।
कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा

भजन- भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी

भोले बाबा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

तेरे दरवाजे की चाकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

हो हो भोले बाबा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

जब से तेरा गुलाम हो गया
तब से मेरा भी नाम हो गया

वरना औकात क्या थी मेरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

भोले बाबा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है सबसे खरी Download PDF

 

भजन- नगर में जोगी आया (Nagar Mein Jogi Aaya lyrics)

ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे,
ऊँचा है तेरा धाम,
हे कैलाश के वासी भोले,
हम करते है तुझे प्रणाम ॥

नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

अंग विभूति गले रुँड माला,
शेषनाग लिप्टायो,
बाँको तिलक भाल चंद्रमा,
घर घर अलख जगायो,

नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

ले भिक्षा निकली नंदरानी,
कंचन थाल जडायो,
दो भिक्षा जोगी आसन जायों,
बालक मेरो डरायो,

नगर में जोगी आया
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया,
ना ही कंचन माया,
अपने लाला का दरश करा दे,
मै दर्शन को आया,

नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

पाँच वार परिक्रमा करके,
सुन्डि नाद बजायौ,
सूरदास बलिहारी कन्हैया की,
जुग जुग जिये तेरो लालों,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।

सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

Nagar Mein Jogi Aaya lyrics Download PDF

भजन- मैं शिव का शिव मेरे (Main Shiv ka Shiv Mere)

मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

मेरे मन में उनके डेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं

मैन बहुत बार खायी ठोकर
गिरते को संभाला है उसने
औकात मेरे से ऊपर ही
कितना कुछ दे डाला उसने

मेरे पार लगाये बेढे हैं
हर वक़्त वो नेढ़े नेढ़े हैं
मेरे दिन बाबा ने फेडे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

मैं जब से शिव का भक्त हुआ
मेरे दिल से बिदा हुई नफरत

पशु पक्षियों से भी प्रेम हुआ
मासूम सी हो गयी ये फितरत
सब चेहरे उसके चेहरे हैं
उसके ही अँधेरे सवेरे हैं

शिव प्रेम ही मुझको घेरे है
मैं और क्या मांगू शंकर से

मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

भोले ने दिया है ये जीवन
भोले के नाम पे है जीवन
रवि राज के दिल में है शंकर
ऐसे ही नहीं चलती धड़कन

हर सांस पे उनके पहरे हैं
सब रस्ते उनपे ठहरे हैं
मेरे सब दिन रात सुनहरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं और क्या मांगू शंकर से

सिठाता तेरा चोला काला डोरा
ओ शम्भुआ हाथे शोठीयो
सिठाता तेरा चोला काला डोरा
ओ शम्भुआ हाथे शोठीयो
ओ या हे

मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है
में और क्या मांगू शंकर से ओ

Main Shiv ka Shiv Mere Hindi Lyrics Download PDF

यहां सुने भक्तिमय शिव भजन- 

ये भी पढ़ें-  

Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का करें जाप, भगवान शिव की कृपा से दूर होगी हर परेशानी

Shiv Raksha Stotra PDF: महाशिवरात्रि पर करें शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी और पाएंगे मानसिक शांति

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement