1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 09 May 2024: इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव, मूलांक 5 को मिलेगी कोई खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 09 May 2024: इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव, मूलांक 5 को मिलेगी कोई खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 09, 2024 06:40 am IST,  Updated : May 10, 2024 05:52 pm IST

Numerology 09 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (09 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 09 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और गुरूवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फ़िलहाल द्वितीया तिथि चल रही है। आआज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक शोभन योग रहेगा। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 किसी से बात करते समय भाषा पर नियंत्रण बनाये रखें, नहीं तो कोई आपका विरोध कर सकता है।

मूलांक-2 आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक-3 किसी अनजान व्यक्ति की आपके जीवन में एंट्री होगी, आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
मूलांक-4 आज आपका दिन अच्छा रहेगा, भाई-बहनों व मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी ।
मूलांक-5 आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, ये खुशखबरी आपके करियर से जुडी होगी।
मूलांक-6 यदि आपका व्यवसाय फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन सुखद है।
मूलांक-7 आज दोस्त को परेशान देखकर आप उसको हौसला देंगे, जिससे उन्हें रिलेक्स महसूस होगा।
मूलांक-8 जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो परिवार की राय जरूर लें।
मूलांक-9 आज आप बड़े भाई की कोई इच्छा पूरी करने में कामयाब होंगे, आपको अच्छा महसूस होगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

गुरुवार के ये उपाय दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आज जरूर करें ये काम, जीवन बनेगा सुखी और समृद्ध

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।