1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई की मास्क फ़ोर्स टीम के मूरीद हुए पीएम मोदी, जताई ये इच्छा

बीसीसीआई की मास्क फ़ोर्स टीम के मूरीद हुए पीएम मोदी, जताई ये इच्छा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 09:25 pm IST

बीसीसीआई ने कोरोनावायरस से लड़ाई में मास्क के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इस मुहिम को लांच किया है।

Sourav Gnguly and PM Modi- India TV Hindi
Sourav Gnguly and PM Modi Image Source : TWITTER/BCCI

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बीसीसीआई की टीम मास्क फोर्स मुहिम का स्वागत किया है। बीसीसीआई ने कोरोनावायरस से लड़ाई में मास्क के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इस मुहिम को लांच किया है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "आज का सबसे अहम टास्क..टीम मास्क फोर्स का हिस्सा बनें। छोटा लेकिन जरूरी बचाव हमें सुरक्षित रख सकता है। इसके बारे में जानकारी फैलाना जरूरी बात है।"

बीसीसीआई ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वह मास्क पहनने की वकालत कर रही है और इसे नाम दिया गया है टीम मास्क फोर्स।

ये भी पढ़ें : COVID-19: 'टीम मास्क फोर्स' के लिए एकजुट हुए भारतीय क्रिकेटर, देशवासियों से की खास अपील

इस वीडियो में कप्तान विराट कोहली, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, स्मृति मंधाना, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड़, मिताली राज और सचिन तेदुलकर दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पिछले 13 सालों में धोनी और रोहित बने आईपीएल के बेस्ट कप्तान, जबकि कोहली ने हासिल किया ये मुकाम

ट्विटर पर बीसीसीआई ने लिखा, "टीम इंडिया अब टीम मास्कफोर्स बन गई है। कोरोना से लड़ाई में साथ दें। सेतुआरोग्य मोबाइल एप डाउनलोड करें।" बीसीसीआई ने इससे पहले कोरोनावायरस से लड़ाई में 51 करोड़ रुपये की मदद दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल