1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई सुपर किंग्स ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किया सावधानी बरतने की अपील

चेन्नई सुपर किंग्स ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किया सावधानी बरतने की अपील

 Edited By: IANS
 Published : Mar 16, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 04:18 pm IST

सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने कहा है कि जब आप खेलते हैं तो खेलिए, काम करते हैं तो काम करिए। लेकिन सबसे महत्वणूर्ण सुरक्षा है। कोविड-19 से लड़ने के लिए सभी सावधानियां बरतें।

coronavirus pandemic,csk,ipl 2020,ipl postponed,chennai super kings team 2020- India TV Hindi
Chennai Super Kings  Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए लोगों से सभी तरह की सावधानी बरतने की अपील की है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने कहा, "जब आप खेलते हैं तो खेलिए, काम करते हैं तो काम करिए। लेकिन सबसे महत्वणूर्ण सुरक्षा है। कोविड-19 से लड़ने के लिए सभी सावधानियां बरतें।"

भारतीय स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने भी देशवासियों, खासकर चेन्नई में रह रहे लोगों से एक दूसरे से दूरी बाने की अपील की है।

अश्विन का कहना है कि तमिलनाडु के लोग इस चीज को मान नहीं रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि गर्मी कोरोनावायरस के प्रभाव को अपने आप कम कर देगी।

अश्विन ने रविवार को लिखा, "मैं दूसरे तरीके से कहूं तो चेन्नई में अभी तक आपस में दूरी बनाने वाली बात पर अमल नहीं किया गया है। इसका एक कारण यह है कि लोगों को लगता है कि गर्मी इस बीमारी को कम कर देगी और उनका विश्वास है कि कुछ नहीं होगा।"

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से इस बीमारी को लेकर सावधान रहने की अपील की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल