1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डालमिया जिसने बनाया बोर्ड को रंक से राजा

डालमिया जिसने बनाया बोर्ड को रंक से राजा

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2015 07:50 am IST,  Updated : Sep 22, 2015 08:02 am IST

नयी दिल्ली: देश के खेल पदाधिकारियों के प्रति अमूमन धारणा मुंह बिचकाने वाली ही होती है। वजह भी है, खेलों का इन महानुभावों ने बेड़ा ग़र्क जो किया हुआ है। लेकिन कुछ ऐसे अपवाद भी

डालमिया जिसने बनाया...- India TV Hindi
डालमिया जिसने बनाया बोर्ड को रंक से राजा

नयी दिल्ली: देश के खेल पदाधिकारियों के प्रति अमूमन धारणा मुंह बिचकाने वाली ही होती है। वजह भी है, खेलों का इन महानुभावों ने बेड़ा ग़र्क जो किया हुआ है। लेकिन कुछ ऐसे अपवाद भी इसी देश में हैं जिनको खिलाड़ी और खेल प्रेमियों से समान आदर और प्यार मिला है। बताने की जरूरत नहीं कि बीसीसीआई के सदर जगमोहन डालमिया उन विरल शख़्सियतों में एक रहे है।

डालमिया का देहावसान भारतीय क्रिकेट के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं। भयावह अस्वस्थता के बावजूद पिछले दिनों बीसीसीआई के दोबारा सर्वसम्मति मुखिया निर्वाचित होने वाले जग्गू दादा ने 33 बरस पहले देश में क्रिकेट संचालित करने वाली इकाई में प्रवेश के साथ ही भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने और उसे आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए जो अंशदान किया उसे कोई जल्दी भूल नहीं सकेगा।

बोर्ड को रंक से राजा बनाने और उसे दुनिया की सबसे समृद्ध राष्ट्रीय खेल इकाई के रूप में स्थापित करने वाले इस मारवाड़ी उद्योगपति को ही इसका भी श्रेय दिया जाएगा कि उन्होंने खिलाड़ियों के हितों का भी उतना ही ध्यान रखा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल