1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की ओर से खेलने का इरादा छोड़ चुके थे ओली रॉबिनसन, अब किया खुलासा

इंग्लैंड की ओर से खेलने का इरादा छोड़ चुके थे ओली रॉबिनसन, अब किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2021 12:52 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 01:10 pm IST

भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने कहा कि उन्हें शक था कि क्या वह कभी भारत के लिये दोबारा खेल सकेंगे।

इंग्लैंड के लिये फिर...- India TV Hindi
इंग्लैंड के लिये फिर खेलने का इरादा छोड़ चुके थे ओली रॉबिनसन, अब किया खुलासा Image Source : GETTY

नाटिंघम। पुराने नस्लवादी ट्वीट के कारण निलंबन के बाद वापसी करके भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताते हुए कहा कि उन्हें शक था कि क्या वह कभी भारत के लिये दोबारा खेल सकेंगे। ओली के एक दशक पुराने नस्लवादी ट्वीट के कारण उन पर आठ मैचों का प्रतिबंध लगा था। इनमें से तीन मैचों से वह बाहर रह चुके हैं लेकिन उनकी माफी के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है।

उन्होंने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘एक समय था जब मैं अपने वकीलों से बात कर रहा था और हमें लग रहा था कि मैं इंग्लैंड के लिये फिर नहीं खेल सकूंगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ साल में मैं 30 वर्ष का हो जाऊंगा और मेरी जगह कोई और ले लेगा। मुझे अपने कैरियर को लेकर संदेह हुआ लेकिन खुशी है कि आज सब कुछ अच्छा रहा।’’

उस दौर के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘वह क्रिकेट में मेरे सबसे कठिन कुछ सप्ताह थे। शायद मेरी जिंदगी में। इसका मुझ पर ही नहीं बल्कि परिवार पर भी असर पड़ा ।’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उस घटना से काफी परिपक्व हो गया हूं। मैने बहुत कुछ सीखा है। मैं एक पिता भी हूं और अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ पेश आने की कोशिश करता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल