1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ, रोहित ने फाइनल से पहले पिछले नतीजों को खारिज किया

स्मिथ, रोहित ने फाइनल से पहले पिछले नतीजों को खारिज किया

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2017 05:45 pm IST,  Updated : May 21, 2017 05:45 pm IST

स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सत्र के फाइनल की पूर्व संध्या पर एक दूसरे के खिलाफ पिछले रिकार्ड को अधिक तवज्जो नहीं दी।

Smith, Rohit- India TV Hindi
Smith, Rohit

हैदराबाद: स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सत्र के फाइनल की पूर्व संध्या पर एक दूसरे के खिलाफ पिछले रिकार्ड को अधिक तवज्जो नहीं दी। 

स्मिथ की अगुआई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम को मौजूदा सत्र में तीनों मैचों में हराया है जिसमें पहला क्वालीफायर भी शामिल है। 

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सतर्कता बरतते हुए कहा, बेशक हम इससे थोड़ा आत्मविश्वास ले सकते हैं। लेकिन अंत में फइनल तो फाइनल ही होता है और यह इस पर निर्भर करता है कि उसे दिन कौन बेहतर खेलता है। 

दूसरी तरफ रोहित ने आश्वस्त किया कि मुंबई की टीम अतीत को पीछे छोड़कर खिताबी मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेगी। 

रोहित ने कहा, जैसा कि महेला ने कहा, पुणे के खिलाफ हमारा रिकार्ड काफी अच्छा नहीं है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कुछ शानदार क्रिकेट खेला। बस इतना था कि उन दिनों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। संभवत: यही कारण था कि हमने मैच गंवा दिया। 

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।