1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : इंग्लिश कप्तान रूट ने माना, ओवल में भारत के हाथों मिली हार को पचा पाना मुश्किल

ENG v IND : इंग्लिश कप्तान रूट ने माना, ओवल में भारत के हाथों मिली हार को पचा पाना मुश्किल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 02:30 pm IST

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया है कि यह हार काफी निराशाजनक है और इसे पचा पाना उनके लिए काफी कठिन है। 

ENG v IND : इंग्लिश कप्तान...- India TV Hindi
ENG v IND : इंग्लिश कप्तान रूट ने माना, ओवल में भारत के हाथों मिली हार को पचा पाना मुश्किल Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने स्वीकार किया है कि यह हार काफी निराशाजनक है और इसे पचा पाना उनके लिए काफी कठिन है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 

इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्‍स और हसीब हमीद ने अर्धशतक जड़े थे और टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई थी लेकिन इनके आउट होने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था।

डेली मेल के हवाले से रूट ने कहा, "यह काफी निराशाजनक है, विशेषकर ऐसे अवसर में जहां हमारे पास जीतने का मौका था। पारी में ढेर हो जाने को स्वीकार कर पाना कठिन है। लेकिन हमें देखना होगा कि किस तरह हमने लॉर्ड्स से सीख लेते हुए हेडिंग्ले में वापसी की थी। हम ऐसा ही ओल्ड ट्रेफोर्ड में भी करेंगे।"

उन्होंने कहा, "ऐसा कई बार हुआ जब हम आगे थे और हमारे पास मौका था। इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है और हम मीठी बातें नहीं करेंगे। हमें इस मुकाबले से कुछ सीखने मिला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल