1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड से विवाद सुलझने के बाद तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी हुए चमिंडा वास

बोर्ड से विवाद सुलझने के बाद तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी हुए चमिंडा वास

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 06:05 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 06:05 pm IST

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और देश के क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद समाप्त हो गया है और वास बोर्ड के तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी है। 

बोर्ड से विवाद सुलझने...- India TV Hindi
बोर्ड से विवाद सुलझने के बाद तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी हुए चमिंडा वास Image Source : GETTY

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और देश के क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद समाप्त हो गया है और वास बोर्ड के तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी है। उन्होंने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट आपको सूचित करता है कि चमिंडा वास और श्रीलंका क्रिकेट की प्रबंधन टीम के बीच बैठक हुई जिसमें उस मसले को सर्वसम्मति से सुलझा लिया गया जिसकी वजह से वास ने इस्तीफा दिया था।’’

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव

इसमें कहा गया,‘‘ वास ने इस्तीफा वापिस ले लिया है और वह श्रीलंका क्रिकेट के तेज गेंदबाजी सलाहकार बने रहेंगे।’’ वास ने पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से ठीक पहले तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था । उस समय श्रीलंका क्रिकेट ने उन पर पारश्रमिक को लेकर पद छोड़ने का आरोप लगाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल